Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2021, शनिवार, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसी भी परियोजना के शिलान्यास के बाद उद्घाटन भी करने के अपने वादे के क्रम में उत्तर प्रदेश के साथ ही देश को बड़ा तोहफा मिलेगा। पीएम नरेन्द्र 14 सितंबर को अलीगढ़ में दो हजार करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजना यूपी डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलीगढ़ के 14 सितंबर के दौरे को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा आगाज भी माना जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही पीएम मोदी अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखेंगे। अलीगढ़ में ही बनी हवाई पट्टी का भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसका नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर किया गया है। पीएम मोदी के इस दौरे को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में रोजगार देने का बड़ा उपक्रम माने जा रहे डिफेंस यूपी कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को दो हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली यूपी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि यूपी रक्षा उत्पाद, ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक और अन्य उत्पाद के लिहाज से आगे बढ़ा है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2018 के बाद तेजी से काम हुआ है। डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में 200 एकड़ जमीन ली गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने छह नोड की घोषणा की थी। इनमें झांसी नोड सबसे बड़ा है। इसके लिए 2037 करोड़ की रिलीज के साथ 29 कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया गया है।

सतीश महाना ने बताया कि डिफेंस यूपी कॉरिडोर से प्रदेश में रोजगार बढ़ेगा। इसी के क्रम में ब्रह्मोस के निर्माण के लिए लखनऊ में 200 एकड़ जमीन दी जा रही है। उद्योग मंत्री महाना ने बताया कि 14 को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी को प्रदर्शनी और फिल्म के जरिए डिफेंस यूपी कॉरिडोर के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

सतीश महाना ने कहा कि इसके लिए जमीन की लागत पर निवेशक को 25 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। यह कॉरिडोर कारोबारियों और उद्यमियों के लिहाज से काफी अहम है। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा। जिसमें 19 इंडस्ट्रियल यूनिट्स होंगी। इसके लिए 200 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इस डिफेंस कॉरिडोर का पीएम मोदी ने 2018 में शिलान्यास किया था। डिफेंस यूपी कॉरिडोर अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट को जोड़ेगा।

गौरतलब है कि डिफेंस यूपी कॉरिडोर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिसके जरिए बड़ी मात्रा में निवेश जुटाने, रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।

राजा महेन्द्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय का वादा 2019 में किया गया था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2019 में अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप नाम पर अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया था। इसके बाद 14 सितंबर 2019 को विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। अब 14 सितंबर पीएम मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। महाराजा महेन्द्र प्रताप सिंह जाट नेता थे। उन्होंने ही विश्व विख्यात अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवॢसटी के लिए जमीन दान दी थी।

अलीगढ़ में डिफेंस यूपी कॉरिडोर के साथ स्टेट यूनिवर्सिटी अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों के लिए विकास की धुरी बनेगा। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और साक्षरता भी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी के शिलान्यास के बाद अन्य कॉलेजों को राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से जोडऩे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस स्टेट यूनिवॢसटी में स्किल डेवलपमेंट समेत कई वेकेशनल कोर्सस होंगे। इसे हाथरस, कासगंज व एटा इटा समेत कई जिलों के 100 से ज्यादा कॉलेजों को जोड़ा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!