Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुलमर्ग में ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स’ का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का वर्चुअल मोड से उद्घाटन किया। इसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल मात्र एक प्रतिस्पर्धा नहीं है बल्कि यह देश का मान-सम्मान और ओलंपिक्स के पोडियम तक पहुंचने का अवसर भी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खेलों से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और खेलों का स्तर भी और ऊंचा होगा।

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए मोदी ने कहा कि पिछले साल विंटर गेम्स में जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया। अब देश भर के कई राज्य विंटर गेम्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। विंटर गेम्स का अनुभव भारत के गौरव को बढ़ाने के काम आएगा। गुलमर्ग में हो रहे ये खेल दिखाते हैं कि जम्मू-कश्मीर शांति और खुशहाल के लिए कितना तत्पर है। यह गेम्स जम्मू-कश्मीर में खेल गतिविधियों को और बढ़ावा देगा। जम्मू और कश्मीर में खेलों इंडिया के तहत दो सेंटर आॅफ एक्सिलेंस स्थापित हैं। ऐसे सेंटर देशभर में खोले जा रहे हैं।

इन खेलों से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कोरोना के कारण जो दिक्कतें आई थी अब वे भी धीरे-धीरे कम हो रही है। मोदी ने कहा कि खेल हर किसी व्यक्ति की जीवनशैली को घटाता है। विश्व में कोई देश सिर्फ आर्थिक और सामरिक शक्ति से ही आगे नहीं बढ़ता है बल्कि कई ऐेसे क्षेत्र हैं जिनका अहम महत्व है। इनमें एक खेल भी है। खेल आज देश की शक्ति का परिचायक है। खेलों में भाग लेकर खिलाड़ी विश्व भर में अपनी पहचान बनाते हैं इसलिए इसे मात्र प्रतिस्पर्धा और मेडल लेने तक ही नहीं कहा जा सकता। इसका एक वैश्विक रूप है।

बीते वर्षाें में देश में खेलों इंडिया से लेकर ओलंपिक तक हम एक नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सरकार स्पोर्टस प्रोफेशनल की भी सेवाएं भी ले रही है। खिलाड़ियों के चयन को लेकर पारदर्शिता बरती जा रही है। इन खिलाड़ियों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। उनका भी सम्मान किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति में भी खेलों को भी काफी महत्व दिया गया है। अब खेल पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा है।

इसी कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद थे। खेलो इंडिया-विंटर गेम्स लगातार दूसरे साल गुलमर्ग में हो रहे हैं। बीते साल यह मार्च में हुए थे। खेलो इंडिया-विंटर गेम्स को केंद्र सरकार ने गुलमर्ग में होने वाली गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर में स्थायी रूप से शामिल किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका ई उद्घाटन करेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गुलमर्ग समेत वादी के विभिन्न हिस्सों में विंटर गेम्स लायक पूरा माहौल है। हम कश्मीर को विशेषकर गुलमर्ग को दुनिया के मानचित्र पर शीतकालीन खेलों के लिए, विंटर गेम्स के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं।

खेलो इंडिया से जम्मू-कश्मीर को दुनिया के विंटर स्पो‌र्ट्स मानचित्र पर स्थापित करने में मदद मिलेगी। इससे जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हम यहा के युवाओं को उनकी खेल प्रतिभा के विकास में पूरी मदद करना चाहते हैं। इससे पूर्व खेलो इंडिया-विंटर गेम्स में भाग लेन आए खिलाड़ियों के स्वागत में गुलमर्म मे रंगारंग सास्कृतिक संध्या का आयाजन किया। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। सबसे ज्यादा रोमाच रात के अंधेरे में गुलमर्ग की चोटियों पर हाथों में मशाल लिए स्कीईंग खिलाड़ियों को स्कीईंग करते देखने में आया। कश्मीर की रग्बी खिलाड़ियों ने प्रदर्शनी के तौर स्नो रग्बी मैच भी खेला।

विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ी क्रांति है। देश में अब स्पोर्टस विश्व विद्यालय खोले जा रहे हैं। स्पोर्टस साइंस और स्पोर्टस मैनेजमेंट को स्कूलों तक कैसे ले जाना है इस पर भी विचार किया जा रहा है। जब आप खेलों इंडिया प्रतिस्पर्धा में अपने प्रतिभा दिखाएंगे तो यह सोचें कि यह मात्र खेल नहीं है बल्कि यह आत्मनिर्भरता की ओर एक प्रमुख कदम है। जब भी आप मैदान में उतरें भूमि को अपने मन और आत्मा में हमेशा रखें। इससे आपका खेल ही नहीं व्यक्तित्व भी निखर जाएगा।

[box type=”shadow” ]जब आप मैदान में उतरते हैं तो आप अकेले नहीं सवा सो लोग आपके साथ होते हैं। उन्होंने खेलों इंडिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय खेल मंत्री समेत सभी आयोजकों का आभार जताया।

 केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मै यहा आकर प्रसन्न हूं। यहा खिलाड़ी अत्यंत उत्साह से भरे हुए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदों के अनुरुप जम्मू कश्मीर में शाति व सुरक्षा का माहौल बहाल करने में तेजी से ठोस कदम उठाए हैं, वह सराहनीय हैं। उनका असर यहा जमीन पर भी नजर आता है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!