Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तर-प्रदेश

पांच चरणों के चुनाव में मोदी की सुनामी देखकर घबरा गए गठबंधन के लोग – मुख्यमंत्री योगी

मोदी सरकार देश का विकास, लोगों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है – मुख्यमंत्री योगी

महराजगंज। जब जनता भाजपा गठबंधन के 400 पार की बात करती है तो विपक्षी गठबंधन को चक्कर आने लगता हैं। विपक्षी गठबंधन भाजपा का विरोध करते-करते देश के गरीबों का विरोध करने लगा है। सत्ता हथियाने के लिए देश की अपूरणीय क्षति करने में जुटी हुई हैं। सत्ता के लिए देश का विभाजन इनकी पुरानी परंपरा रही है। लोगों को जाति क्षेत्र और भाषा के नाम पर लड़ाना ही इनका उद्देश्य है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरेंदा के जयपुरिया कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में मोदी की सुनामी देखकर गठबंधन के लोग घबरा गए हैं।

एक तरफ राम भक्त तो दूसरे तरफ राम द्रोही हैं। योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस और सपा की सरकार में आतंकी घटनाओं पर जब हम आवाज उठाते थे तो बोला जाता था, आतंकवादी सीमा पार के हैं, अब समय बदल गया है। सीमा पर कोई पटाखा भी जोर से फट जाता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि हमारा हाथ नहीं है। यह नए भारत का दर्शन है। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन अनर्थ करने वाला है। मोदी सरकार देश का विकास लोगों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में हिंदुओं के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को देने की बात कही गई है।

उनके घोषणा पत्र में पर्सन लॉ लागू करने की बात कही गई जो तालिबानी शासन की याद दिलाता है। उनके घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों के खान-पान में स्वतंत्रता देने की बात कही गई, जिसको आज का भारत स्वीकार नहीं करेगा। गौ माता का संरक्षण ही हमारी परंपरा रही है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा पहले जनता के पैसे से कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई जाती थी, अब कब्रिस्तान की बाउंड्री नहीं देश की विरासत को सजाने का कार्य हो रहा हैं। अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की तरफ बढ़ रहे हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!