Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँ

पत्रकार चारुचंद्र चंदोला स्मृति सम्मान-२०१९ – उत्तराखण्ड वेब मीडिया एशोसिएशन से जुड़े राकेश बिज्लवाण को मिला चारु चंद्र चंदोला स्मृति सम्मान

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। आज सोमवार, ३० सितम्बर, २०१९ को शाम चार बजे पत्रकार चारुचंद्र चंदोला स्मृति सम्मान-२०१९ का आयोजन नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव नृप सिंह नपलच्याल उपस्थित रहे। पत्रकार चारुचंद्र चंदोला स्मृति समिति के अध्यक्ष एवं उत्तरजन टुडे के संपादक पीसी थपलियाल ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्षता पूर्व गढ़वाल कमिश्नर एसएस पांगती ने की।
मुख्य अतिथि, पूर्व मुख्य सचिव नपलच्याल ने नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार चारुचंद्र चंदोला स्मृति सम्मान 2019 मे उपस्थित लोगों को संबोधित कर कहा कि मौजूदा दौर में पत्रकारों की चुनौतियां और मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। पत्रकार समाज का आईना हैं और जब समाज को संगठित और सुरक्षित करने की चुनौती है तो उनका दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को रचनात्मकता और सकारात्मकता को महत्व देना चाहिए और यही समाज की उनसे उम्मीदें भी हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्वर्गीय चारुचंद्र चंदोला से जुड़े संस्मरण भी सुनाए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुनील उनियाल गामा ने भी स्व. चंदोला के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को रिपोर्टिंग करते वक्त यह देखना चाहिए कि इससे कहीं समाज पर प्रतिकूल असर तो नहीं पड़ रहा। समाजसेवी दयानंद चंदोला ने भी चंदोला के संस्मरण सुनाए और पत्रकारों को समर्पित और ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में डा. नूतन गैरोला ने चंदोला की कविताओं का पाठ किया। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष संजय कुंडलिया ने पहाड़ को संरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए सभी क्षेत्रीय ताकतों को एक मंच पर आने की अपील की।
इस कार्यक्रम में इसके अलावा सहारा समय के पत्रकार स्व. मनोज कंडवाल की पत्नी दीपिका कंडवाल और अमर उजाला ऋषिेकेश के पत्रकार स्व. भुवनेश जखमोला की पत्नी मधु जखमोला को सम्मानित किया गया और उन्हें 11-11 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा को लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड दिया गया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पत्रकार:

  • टाइम्स आफ इंडिया के योगेश कुमार
  • राष्ट्रीय सहारा के अरविंद शेखर
  • वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोचन भट्ट
  • नवोदय टाइम्स के जितेंद्र अंथ्वाल
  • विचार एक नई सोच पोर्टल के संपादक राकेश बिज्लवाण
  • अमर उजाला के अनिल चंदोला
  • दैनिक जागरण के विकास गुसाईं
  • रीना डंडरियाल
  • समय की ज्योत्सना
  • हिन्दुस्तान के मनमीत सिंह
  • डीडी न्यूज के अवधेश नौटियाल
  • एचएनएन के पंकज गैरोला
  • आईनेक्सट के छायाकार अरुण सिंह
  • एपीएन की पूर्णिमा मिश्रा
  • सहारा समय के मोहित डिमरी
  • स्वतंत्र पत्रकार संजय चैहान
  • सिनेमाटोग्राफर जयदेव भट्टाचार्य

इस अवसर पर आईटीएम के चेयरमैन निशांत थपलियाल, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष संजय कुंडलिया, राजेश रावत, अरुण चमोली, राजेश्वरी चंदोला, साहित्या, विजय जुयाल, बलूनी क्लासेस के एमडी विपिन बलूनी, ब्रिगेडियर बिनोद पसबोला, कवींद्र इस्टवाल, रघुवीर बिष्ट, बीना बेंजवाल, रमाकांत बेंजवाल, वर्षा सिंह, आशुतोष ममगाईं, ने शिरकत की।

पत्रकार चारुचंद्र चंदोला स्मृति समिति के अध्यक्ष पीसी थपलियाल ने घोषणा की है कि समिति वर्ष 2019-20 से हर साल उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों और हिमालय को लेकर विभिन्न विषयों पर शोध कार्य के लिए पत्रकारों से आवेदन मांगेगी और हर शोधार्थी को शोध पूरा होने तक हर माह मानदेय देगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार पत्रकारों के लिए शोध की व्यवस्था की गई है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस परम्परा से सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता को बल मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!