Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालपर्यटन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग SIV प्रशिक्षण का आज हुआ समापन

प्रशिक्षण में 21 पैराग्लाइडिंग पायलटों (20 पुरुष एवं 01 महिला पायलट) ने किया गया सफलतापूर्वक प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2023, शनिवार, टिहरी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा 16 अप्रैल 2023 से 22 अप्रैल 2023 तक आयोजित पैराग्लाइडिंग SIV प्रशिक्षण का आज समापन हो गया है। प्रशिक्षण में 20 पुरुष एवं 01 महिला पायलट सहित कुल 21 पैराग्लाइडिंग पायलटों द्वारा सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया गया। #Paragliding SIV training

इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक तानाजी टॉकवे ने कहा कि प्रताप नगर से कोटी कॉलोनी पैराग्लाइडिंग साइट SIV प्रशिक्षण हेतु देश के मुख्य स्थलों में से एक है। उन्होंने बताया कि SIV प्रशिक्षण में पैराग्लाइडिंग पायलट द्वारा यदि हवा में किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना रहती है तो उस दुर्घटना से पायलट स्वयं को एवं पर्यटक को किस तरह से बचाव कर सकता है, का प्रशिक्षण दिया दिया जाता है। बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे सभी 21 पायलटों द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक लिया गया। #Uttarakhand Tourism Development Council

अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने कहा कि पैराग्लाइडिंग SIV प्रशिक्षण हेतु प्रताप नगर का चयन किया जाना यहाँ के स्थानीय युवाओं के लिए गर्व की बात है और भविष्य में वह इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। उनहोंने कहा कि भविष्य में प्रतापनगर से कोटी कालोनी साइट को पैराग्लाइडिंग SIV प्रशिक्षण हेतु देश के मुख्य SIV प्रशिक्षण स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है।

इस अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के एयरोस्पोर्ट्स विशेषज्ञ शंकर बोरा सहित दर्शन पंवार एवं अन्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!