Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

‘गिफ्ट’ में दे रहा सोने की खदानें गिलगित-बाल्टिस्तान को लूट रहा पाकिस्तान

गिलगित-बाल्टिस्तान को लूट रहा पाकिस्तान, चीन को 'गिफ्ट' में दे रहा सोने की खदानें

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस(14 अगस्त) को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और गिलगित-बाल्टिस्तान (GB) के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त किया। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत इसके ठीक विपरीत है।पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के इशारे पर चीनी कंपनियां गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में प्राकृतिक संसाधनों को लूट रही है।चीनी कंपनियां इस इलाके से बेशकीमती प्राकृतिक संसाधन को लूटने में जुटी हुई है जिसमें सोना, प्लैटिनम, कोबाल्ट और कीमती रत्न जैसे कीमती धातुएं शामिल हैं।

पाकिस्तान और चीन की ‘मिलीभगत’
पाकिस्तान और चीन मिलकर इस इलाके से बड़े पैमाने पर यहप्राकृतिक संसाधनों को लूटने का काम कर रहे हैं, जिसके विरोध में लोग पिछले दिनों सड़कों पर भारी विरोध-प्रदर्शन करते नजर आए। इतना ही नहीं इसका विरोध करने वाले कई नाताओं की आवाज दबाने की भी कोशिश की जा रही है। शौकत कश्मीरी और मुमताज़ खान सहित कई नेताओं, जिन्होंने विदेशी कंपनियों को खनन अनुबंध आवंटित करने के पाकिस्तान के फैसले पर चिंता व्यक्त की, उन्हें या तो जेल में डाल दिया गया या पीओके से बाहर निकाल दिया गया है।

बता दें गिलगित-बाल्टिस्तान एक भारतीय क्षेत्र है, जिसपर पाकिस्तान ने जबरदस्ती कब्जा कर रखा है। गिलगित-बाल्टिस्तान में अक्सर पाकिस्तान से आजादी को लेकर नारे लगते रहते हैं। वहां के लोग आए दिन सड़कों पर पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते नजर आते रहते हैं।

गिलगित-बाल्टिस्तान में यूं ‘खेल’ कर रहा पाकिस्तान
भारत के शीर्ष थिंक टैंक, इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस (आईडीएसए) द्वारा आयोजित पीओके के रणनीतिक क्षेत्र पर तीन साल के शोध परियोजना में यह पता चला है कि गिलगित-बाल्टिस्तान में विदेशी कंपनियों द्वारा लूटी गए भारी पैसे स्थानीय आबादी के लिए अर्जित नहीं की गई थी। ऐसी ही एक परियोजना से जुड़े विशेषज्ञ, अशोक बहुरिया ने कहा, ‘बाल्टिस्तान क्षेत्र में पाए जाने वाले बहुमूल्य खनिज, रत्न, धातुएं और यहां तक ​​की यूरेनियम जैसे संसाधनों को भी लूटा जा रहा है। हालांकि, राजस्व को स्थानीय सरकार के साथ साझा नहीं किया गया।’

बहुरिया ने बताया कि जब भी गिलगित-बाल्टिस्तान में अशांति होती थी, चीनी अधिकारी घबरा जाते थे। कारण यह है कि हाल के वर्षों में चीन ने गिलगित-बाल्टिस्तान में खनन परियोजनाओं में भारी निवेश किया है। गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) परियोजना के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक कनेक्टिविटी भी प्रदान करता है, जिससे बीजिंग इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र पर गहरा शोध
अपने गहन शोध के आधार पर आईडीएसए ने हाल ही में पीओके पर एक पुस्तक प्रकाशित की है, जो इसके तीन वरिष्ठ विश्लेषकों, सुरिंदर कुमार शर्मा, यक़ूब उल हसन और बेहुरिया द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित की गई है। रणनीतिक गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र पर तीन दशकों से अधिक के अनुसंधान का अनुभव रखने वाले सुरिंदर शर्मा ने कहा कि एक तरफ बाल्टिस्तान में प्राकृतिक संसाधनों को सरकार द्वारा लूटा जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ पूरे इलाके में सरकार द्वारा उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कोई आश्चर्य नहीं कि जीबी एशिया के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक है, जहाँ लगभग 85 प्रतिशत लोग निर्वाह कृषि पर रहते हैं।आईडीएसए की रिसर्च में कहा गया है कि पाकिस्तान खनिज विकास निगम का अनुमान है कि गिलगित-बाल्टिस्तान में 1480 सोने की खदानें हैं, जिनमें से 123 सोने की खानों में सोने की बेहतर गुणवत्ता है।

गुलाम कश्मीर(PoK) पर पाकिस्तान के दोहरे मापदंड हैं। एक तरफ वो यह आरोप लगाता है कि भारत को जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द नहीं करना चाहिए था, जबकि पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों को लूटकर लोगों का बुनियादी हक छीनने का काम कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!