Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

भूस्खलन से अवरुद्ध 179 सड़कों में से 52 सड़कों को खोल दिया गया है : महाराज

लोनिवि मंत्री ने मानसून के दौरान समस्त विभागीय फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के दिये निर्देश

सड़कों को खोलने के लिए 468 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर, व्हील डोजर तैनात

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जुलाई 2023, गुरूवार, देहरादून। मानसून सीजन को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रभावी कार्य योजना तैयार की है। भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण अवरुद्ध 179 सड़कों में से अभी तक 52 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सड़कों को खोलने के लिए कुल 468 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर, व्हील डोजर आदि मशीनों को चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया है। इन मशीनों में एआईएस मॉडल जीपीएस लगाया गया है जिससे उनके मूवमेन्ट की सूचना ऑनलाइन उपलब्ध हो सके।

उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मानसून सीजन को लेकर बुधवार को प्रमुख अभियंता कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, यमुना कॉलोनी स्थित भवन में लोक निर्माण विभाग की तैयारियों को लेकर हुई एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का आंकलन करने के साथ-साथ भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों से मलबा हटाने के प्रबंधन की भी विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने बताया कि प्रदेश में कुल 8436 राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग, ग्रामीण मार्ग और हल्के वाहन मार्गों पर मानसून सीजन आपदा प्रबंधन हेतु कार्य योजना बनाकर जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर, व्हील डोजर, ट्रक एवं टिप्पर यूटिलिटी वाहन आदि की सूचना तथा समस्त फील्ड अभियंताओं वह ऑपरेटरों के दूरभाष नंबर इस हेतु सम्मिलित किए गए हैं।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न खंडों द्वारा विभागीय एवं निजी श्रमिकों तथा उपलब्ध मशीनों के माध्यम से मार्गों पर अप्रैल माह से जून 2023 तक 7140 नालियों की साफ सफाई का उचित प्रबंध किया गया है। बैठक के दौरान महाराज ने मानसून के दौरान समस्त विभागीय फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के निर्देश देते हुए जनपद स्तर पर आपदा कार्यों हेतु विभिन्न विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करने को भी कहा है।

बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से कहा कि श्रीनगर से आते हुए तोता घाटी के पास अक्सर मार्ग अवरुद्ध हो जाता है जिसका पता बाद में चलता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पहले ही डायवर्जन के समीप इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन या कोई सिस्टम ऐसा लगाना चाहिए जिससे मार्ग अवरुद्ध होने का पता लोगों को पहले ही चल जाए। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में फ्लाई ओवरों से पानी की निकासी के भी समुचित प्रबंध होने चाहिएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गढ़वाल एवं कुमाऊं को जोड़ने के लिए सड़कों की पर्याप्त कनेक्टिविटी होनी चाहिए। लोक निर्माण मंत्री ने बैठक में अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली से वर्चुअल जुड़े लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन के दौरान सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का सजगता के साथ निर्वहन करें और अवरुद्ध सड़कों को खोलने में किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरतें।

महाराज ने पूर्व में बगैर टेंडर के लोगों को काम देने और फिर उनका भुगतान न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए जिन्होंने काम करवाने के बाद काम करने वालों को भुगतान नहीं किया है। ऐसे सभी लोगों का भुगतान किया जाना चाहिए जिन्होंने उन अधिकारियों के कहने पर कार्य किए हैं।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, अपर सचिव विनीत कुमार, प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव सहित लोक निर्माण विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!