Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

“माँ नन्दादेवी महोत्सव-2022’’ के उपलक्ष्य में फ्लैट्स मैदान में किया गया ’’विधिक जागरूकता स्टॉल’’ का आयोजन

“विधिक जागरूकता स्टॉल’’ के माध्यम से आमजन को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध करायी गयी।

10 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं 06 दिव्यांगजनों को बैसाखी निःशुल्क वितरित की गयी।

“निबन्ध प्रतियोगिता’ में विजेताओं को किया गया सम्मानित।

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2022, शुक्रवार, नैनीताल। ’’माँ नन्दादेवी महोत्सव-2022’’ के उपलक्ष्य में मा० न्याय मूर्ति संजय कुमार मिश्रा, कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 04 से 07 सितम्बर, 2022 तक फ्लैट्स मैदान में एक ’’विधिक जागरूकता स्टॉल’’ का आयोजन किया गया।

10 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं 06 दिव्यांगजनों को बैसाखी निःशुल्क वितरित की गयी

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य-सचिव आर.के. खुल्बे के द्वारा बताया गया कि  05 सितम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा एक “निबन्ध प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया गया था, जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 8 तक का एक ग्रुप तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक का एक ग्रुप बनाया गया था। प्रत्येक ग्रुप के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चयनित विजेताओं को 06 सितम्बर, 2022 को मा० मुख्य न्यायमूर्ति, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य उपस्थित माननीय न्यायमूर्तिगणों के कर-कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

निबन्ध प्रतियोगित में कक्षा- 6 से कक्षा 8 तक में प्रथम प्रियांशी, द्वितीय आरती आर्या, विद्यालय नरेन्द्र अजय साह जगाती सरस्वती विद्या मन्दिर नैनीताल एवं तृतीय प्रज्ञा चौधरी, विद्यालय मोहन लाल साह बालिका विद्या मन्दिर नैनीताल तथा कक्षा 9 से 12 तक में प्रथम दीपिका बहुखण्डी, विद्यालय भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल एवं द्वितीय मौ० सरफराज, विद्यालय नरेन्द्र अजय साह जगाती सरस्वती विद्या मन्दिर नैनीताल एवं तृतीय दीपांशु जोशी, विद्यालय भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल रहे।  

इसके अतिरिक्त 06 सितम्बर, 2022 को मा० मुख्य न्यायमूर्ति, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य उपस्थित मा० न्यायमूर्तिगणों के कर-कमलों द्वारा 10 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं 06 दिव्यांगजनों को बैसाखी निःशुल्क वितरित की गयी। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि राज्य प्राधिकरण के द्वारा लगाये गये “विधिक जागरूकता स्टॉल’’ के माध्यम से आमजन को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध करायी गयी, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित कानूनी पुस्तकों का वितरण किया गया तथा कानूनी अधिकारों पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री फिल्मों को भी दिखाया गया ताकि आमजन आपने कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक एवं सजग रहें। 04 से 07 सितम्बर, 2022 तक लगभग 1500 आगन्तुकों के द्वारा राज्य प्राधिकरण के “विधिक जागरूकता स्टॉल’’ में निःशुल्क विधिक पुस्तकें प्राप्त की गयी एवं पैनल अधिवक्ता के माध्यम से निःशुल्क विधिक परामर्श प्राप्त किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!