Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

सुराज दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने यमकेश्वर में सुनी लोगों की समस्यायें

विधायक यम्केश्वर ने भी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी।

जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर और स्थानीय विधायक यम्केश्वर श्रीमती रेनू बिष्ट की संयुक्त अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2022, रविवार, यमकेश्वर। विधानसभा यम्केश्वर के ग्राम मराल रत्तापानी में आयोजित चौपाल में लोगों को स्वरोजगारपरक गतिविधियों से जुड़ने तथा खेती और इससे संबंधित क्षेत्रों में इनोवेटिव प्रयास को अमल में लाने का दिया संदेश।

सुराज दिवस के उपलक्ष्य में आज यमकेश्वर विधानसभा के ग्राम पंचायत मराल रत्तापानी में जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर और स्थानीय विधायक यम्केश्वर श्रीमती रेनू बिष्ट की संयुक्त अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया।

आयोजित चौपाल में लोगों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई और सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी को एक समृद्ध और खुशहाल उत्तराखंड बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

इस दौरान जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को लोगों की आजीविका और आर्थिकी में सुधार लाने, उनकी छोटी-मोटी समस्याओं को उनके ही द्वार पर उचित गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निस्तारित करने तथा लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए उनको जागरूक करते हुए विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि सर्विस डिलीवरी फास्ट होनी चाहिए, सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मानक के अनुरूप जो सेवायें दी जानी चाहिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण दी जाए तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तेजी से निराकरण किया जाए।
उन्होंने लोगों को ऐसी स्वरोजगारपरक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया जिसमें उनको परंपरागत बेहतर ज्ञान प्राप्त है और उसको करने का उन्हें अच्छा अनुभव भी है साथ ही जिसका वर्तमान समय में मार्केट में डिमांड भी अधिक है।

इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण से संबंधित ज्ञापन सचिव दिलीप जावलकर को सौंपा।

इस अवसर पर विधायक यमकेश्वर ने लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों को पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य और बाल विकास के अंतर्गत बच्चों और महिलाओं को समर्पित विभिन्न योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निराकरण किया गया। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतें पेयजल, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेंशन से जुड़ी हुई थी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी अपूर्वा पांडे, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, ज्येष्ठ उप प्रमुख दिनेश भट्ट, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, ग्राम प्रधान मराल संदीप कुमार, कोठार गाँव नीरज पयाल, दमांद ध्यान पाल सिंह, तोली राजकुमारी देवी, जुडड़ा मीनाक्षी देवी, भादसी डबल सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी-कार्मिक तथा स्थानीय जनमानस उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!