Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

फिल्म रक्षा बंधन को बॉयकॉट करने की माँग पर अक्षय कुमार बोले, ‘अगर फिल्में नहीं देखनी हैं तो मत देखिए’

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्‍त 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा इस साल की बड़ी रिलीज फिल्मों में शामिल हैं। दोनों ही फिल्मों से ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं। साल 2022 बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा है। ज्यादातर फिल्में सिनेमाघरों में नहीं चलीं। ऐसे में फेस्टिव सीजन में रिलीज हो रहीं दोनों फिल्मों से अच्छे कलेक्शंस की उम्मीद की जा रही है।

सोशल मीडिया में इस वक्त एक चलन है, जब भी कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो उसके कुछ दिन पहले फिल्म के बहिष्कार की अपील करते हुए हैशटैग चलाये जाने लगते हैं। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन को लेकर भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर दोनों फिल्मों को लेकर बॉयकॉट के अभियान चलाये जा रहे हैं। हालांकि, कारण अलग-अलग हैं। ये दोनों फिल्में 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। अब फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले अक्षय ने बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर अपनी बात रखी है।

अक्षय 8 अगस्त को रक्षा बंधन के प्रमोशंस के लिए कोलकाता में थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस विषय पर अपनी राय रखी। एएनआई के मुताबिक, अक्षय ने कहा- अगर आप किसी फिल्म को नहीं देखना चाहते तो मत देखिए। यह एक आजाद देश है और फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसलिए, अगर कोई फिल्म देखना चाहता है या नहीं देखना चाहता है, यह उसके ऊपर है। मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं, चाहे कोई इंडस्ट्री हो, कपड़ा इंडस्ट्री या फिल्म इंडस्ट्री, सभी देश की इकोनॉमी की मदद करती हैं। इस तरह फिल्मों का बहिष्कार करने का कोई मतलब नहीं बनता।

विदित रहे कि इससे पहले आमिर खान ने भी एक बातचीत में फिल्मों के बहिष्कार के ट्रेंड पर कहा था कि ऐसे बहुत से लोग जो इस ट्रेंड को चला रहे हैं, वो यह सोचते हैं कि मैं इस देश को प्यार नहीं करता। मैं इस देश को बेहद प्यार करता हूं और मैं ऐसा ही हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग ऐसा साचते हैं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसा बिल्कुल नहीं है, इसलिए कृपया मेरी फिल्म जरूर देखिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!