Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डचमोली

महापंचायत ने बद्रीनाथ आगमन पर मुख्यमंत्री धामी को स्थानीय समस्याओं से कराया रूबरू

महापंचायत ने कहा, विभागों में तालमेल की कमी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 01 जून 2024, बद्रीनाथ। उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत बद्रीनाथ आगमन पर सीएम धामी को स्थानीय समस्याओं से रूबरू कराया। महापंचायत के महासचिव डॉ- बृजेश सती ने मुख्यमंत्री को बताया कि बदरीनाथ स्थित गांधी घाट से लेकर ब्रह्म कपाल तक नदी के किनारे सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। इसके अलावा उन्होंने बदरीनाथ मंदिर में वरिष्ठ नागरिको और अशक्त लोगों को दर्शन की विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग की।

बदरीनाथ धाम में टोकन व्यवस्था में सुधार के साथ ही सम्बन्धित विभागों में समन्वय की कमी की बात भी कही। उन्होंने नमामि गंगे के तहत किए जा रहे कार्यों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बदरीनाथ आगमन पर तीर्थ पुरोहितों, ज्योर्तिमठ के आचार्यों ,मंदिर समिति के पदाधिकारी के अलावा ने उनकी अगवानी एवं स्वागत किया। ज्योतिर्मठ जगत गुरुकुलम के छात्रों ने वैदिक मंत्रों चार के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। मध्याह्न के महाभोग के बाद की आरती के मंगलमय दर्शन करने के बाद लक्ष्मी देवी जी की पूजा आरती की । भगवान बदरीविशाल के मुख्य पुजारी ईश्वरप्रसाद नम्बूदरी से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज के शिष्य मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी से आत्मीय संवाद किया ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!