Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डधार्मिकपर्यटन

देवनगरी उत्तराखंड में चारधाम में वृद्ध-असहाय-दिव्यांगजन के लिए हेल्प डेस्क स्थापित

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 मई 2023, देहरादून देवनगरी उत्तराखंड में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देश और दुनिया से श्रद्धालु अपने नाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। एक महीने पहले शुरू हुई चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं की सहायता और उनकी सुविधा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले वृद्ध, असहाय और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए राज्य में पहली बार होमगार्ड हेल्पडेस्क की स्थापना की है।

होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल केवल खुराना ने बताया कि यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं व यदि कोई श्रद्धालु यात्रा करने में असमर्थ है तो उनको होमगार्ड विभाग की ओर से स्थापित हेल्पडेस्क में हर संभव मदद दी जाएगी तथा यात्रा संपन्न कराई जाएगी। वृद्ध, असहाय और दिव्यांगजनों का ख्याल रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

यमुनोत्री गंगोत्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी होमगार्ड की तरफ से हेल्प डेस्क लगाए गए। इस हेल्प डेस्क का मकसद असहाय श्रद्धालुओं की मदद करना है। इसमें होमगार्ड स्वयं सेवकों को दो शिफ्ट में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस हेल्प डेस्क के जरिए अगर श्रद्धालुओं को किसी भी तरीके की समस्या है तो उसका तत्काल समाधान किया जाएगा। इस साल चार धाम यात्रा में असहाय और दिव्यांगजनों को विशेष सेवाएं मिल रही हैं। होमगार्ड्स हेल्प डेस्क के जरिए उन लोगों की मदद की जाएगी जो समर्थ न होने के बाद भी भगवान के दर्शन करने वहां पहुंच रहे थे।

चुस्त-दुरुस्त होमगार्ड जवानों की लगी ड्यूटी

हेल्प डेस्क के कुशल संचालन एवं प्रभावी बनाए जाने के लिए जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी के जिला कमांडेंट होमगार्ड को स्वयं धाम स्थलों में जाने के लिए निर्देशित किया गया है। हेल्प डेस्क में चुस्त-दुरुस्त होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे देश- विदेश से आए हुए श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर सकें।

हेल्पडेस्क 24 घंटे करेगी कार्य

होमगार्ड हेल्पडेस्क उत्तराखंड में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी। हेल्पडेस्क को देश-विदेश से जो भी वरिष्ठ नागरिक चारों धामों में यात्रा करने के इच्छुक हैं अथवा यात्रा करने आ रहे हैं वह भी होमगार्ड विभाग द्वारा जारी नंबरों पर संपर्क कर लाभ ले सकते हैं। इसके लिए पृथक से होमगार्ड हेल्प डेस्क में जिला कमांडेंट के मोबाइल नंबर के साथ समस्त जिलों के कर्मचारियों के मोबाइल नंबर( हेल्प डेस्क से संबंधित) भी वर्तमान में जारी किए गए हैं।

ये है सहायता के लिए जारी नंबर

जनपद चमोली(बद्रीनाथ धाम)

9412972120

9412151246

9997548261

जनपद रुद्रप्रयाग (केदारनाथ)

9411116044

9627187391

7895749198

जनपद उत्तरकाशी( गंगोत्री एवं यमुनोत्री)

9415262010

7618586300

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!