Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
उत्तराखण्डदेहरादून

SETU की स्थापना को उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने दी हरी झंडी

सेतु राज्य योजना आयोग का स्थान लेगा, मुख्यमंत्री होंगे अध्यक्ष

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 4 मई 2023, देहरादून।  प्रदेश में अब नीति आयोग की भांति स्टेट इंस्टीट्यूट फार एम्पावरिंग एंड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखंड (SETU) की स्थापना को मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दिखा दी। सेतु राज्य योजना आयोग का स्थान लेगा। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष और नियोजन मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। संस्था के अंतर्गत तीन केंद्र बनेंगे। इनमें आर्थिक एवं सामाजिक विकास केंद्र, पब्लिक पालिसी एवं सुशासन केंद्र और साक्ष्य आधारित योजना केंद्र गठित किए जाएंगे। इन तीनों केंद्रों में दो-दो यानी कुल छह सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी।

केंद्र में वर्ष 2014 में नीति आयोग के गठन के बाद से ही राज्य को भी इसी भांति आयोग के गठन के निर्देश दिए गए थे। आखिरकार अब उत्तराखंड ने नीति आयोग की भांति सेतु के गठन का निर्णय लिया है। सेतु के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति बाहर से की जाएगी।

समिति में मुख्य सचिव, समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना विकास आयुक्त, सामाजिक विकास आयुक्त, नियोजन सचिव व वित्त सचिव पूर्णकालिक सदस्य होंगे। इसके अंतर्गत आठ प्रकोष्ठ कार्य करेंगे। इनमें संपत्ति मुद्रीकरण, बाह्य वित्त सहायतित, भारत सरकार बजट प्रकोष्ठ, बजट योजना निर्माण

प्रकोष्ठ, केंद्र सरकार संचार प्रकोष्ठ, व्यय वित्त प्रकोष्ठ, तकनीकी सलाहकार समिति एवं बजट प्रकोष्ठ सम्मिलित हैं। नियोजन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि आर्थिक व सामाजिक विकास केंद्र कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों, उद्योगों, एमएसआइ, आरडी, पर्यटन सहित रोजगार सृजन की संभावना वाले ग्रोथ ड्राइवर क्षेत्रों की पहचान करेगा।

पब्लिक पालिसी एवं सुशासन केंद्र सरकारी योजनाओं और नीतियों को प्रभावी रूप से डिजाइन और क्रियान्वित करने में योगदान देगा। जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उपयुक्त प्रशासनिक एवं संस्थागत सुधार सुनिश्चित करेगा। साथ में शहरी और अद्र्ध शहरी क्षेत्रों के लिए भी नियोजन करेगा। साक्ष्य आधारित योजना के लिए केंद्र सांख्यिकीय के बेहतर उपयोग एवं डाटा के विश्लेषण, शोध एवं अनुश्रवण का कार्य करेगा। आर्थिक सलाहकार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सलाहकार के लिए पात्रता शर्तें भी तय की गई हैं।

बाजपुर चीनी मिल को 29 करोड़ का ऋणमंत्रिमंडल ने बाजपुर सहकारी चीनी मिल के आधुनिकीकरण के लिए 29 करोड़ का ऋण लेने को स्वीकृति दी। सरकार इस ऋण की गारंटी देगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली तथा उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, देहरादून के आदेशों के क्रम में बाजपुर चीनी मिल की आसवनी में 23 जनवरी, 2017 से एल्कोहल उत्पादन पूर्ण रूप से बंद है।

इससे मिल की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो रही है। मिल की आसवनी को दोबारा 25 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता पर संचालन के लिए इसके आधुनिकीकरण का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने राज्य में वित्त, लेखा संबंधी एवं अन्य विषयों पर समस्त विभागों तथा सचिवालय स्तर के कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से वित्त विभाग के अधीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय वित्तीय प्रशासन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, उत्तराखण्ड देहरादून के लिए दो पद सृजित करने को मंजूरी दी है।

पूर्णकालिक व्याख्याता व शोधकर्ता के पद सृजन से संस्थान के कार्यों को बेहतर तरीके से संपादित किया जा सकेगा। कोषागार नियमावली में संशोधनमंत्रिमंडल ने कोषागार विभाग के अंतर्गत लेखा लिपिक के मृत संवर्ग से प्रभावित हो रहे कर्मचारियों की पदोन्नति को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

नियमित एवं स्थायी अनुसेवक, जिन्होंने इंटर कामर्स या समकक्ष परीक्षा या बीकाम उत्तीण किया हो और अनुसेवक के पद पर 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी की हो, उनके लिए सहायक लेखाकार के 326 पदों के सापेक्ष जिलेवार 17 पद आरक्षित किए गए हैं। इस संबंध में कोषागार नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई। इनसेट चंदन राम दास को दी श्रद्धांजलिमंत्रिमंडल ने बैठक शुरू होने से पहले कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!