Breaking News :
>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत
देश

पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प के बाद एक्शन में पुलिस, जंतर मंतर जाने वाले सभी रास्ते किए बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 4 मई 2023, नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच बीती रात झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस बीच खिलाड़ियों ने पुलिस पर आरोप लगाए कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की है। बृहस्पतिवार सुबह भी इस मामले को लेकर जंतर-मंतर पर तनाव बना हुआ है।

  • जंतर-मंतर पर बुधवार देर रात 10.40 बजे दिल्ली सरकार के मंत्री सोमनाथ भारती बिना अनुमति के बिस्तर लेकर पहुंच गए। पुलिस के जवानों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तब फोल्डिंग उतारने के दौरान चोट लगने से कुछ समर्थकों को चोट लग गई।
  • इसके बाद पहलवानों ने हंगामा शुरू कर दिया। पहलवानों ने एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने नशे की हालत में धरनास्थल पर पहुंचकर महिला पहलवानों पर अभद्र टिप्पणी की। विनेश फोगाट को गाली दी।
  • घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जंतर-मंतर पर पहुंच गए जिसके बाद मामला शांत करा दिया गया। 35 सेकंड के वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी जमीन पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वह हाथ जोड़े हुए है।
  • उसके पीछे से पहलवान बोलते हुए सुनाई दे रहा की पुलिसकर्मी ने शराब पी हुई है। कुछ लोग यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज की है। वीडियो में कुछ लोग जमीन पर बैठे हुए पुलिसकर्मी का मेडिकल कराने की बात भी बोल रहे हैं।
  • इस पूरे प्रकरण पर डीसीपी नई दिल्ली जिला प्रणव तायल का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने किसी भी पहलवान के साथ न तो मारपीट की और न ही किसी के साथ अभद्र व्यवहार किया।
  • दरअसल सोमनाथ भारती बिना अनुमति के जंतर मंतर पर बिस्तर लेकर धरना देने पहुंचे थे इसलिए पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोक दिया और बिस्तर उतारने से मना किया तब उनके समर्थकों और पहलवानों की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई।
  • पहलवानों ने पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। एक पुलिसकर्मी को नशे में खड़े देख कर उन्हे पकड़ कर बैठा लिया गया और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
  • उस पुलिसकर्मी ने किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की बल्कि पहलवानों ने ही उनकी पिटाई कर दी। आरोप लगने पर उस पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया।
  • जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए महिला पहलवानों के चल रहे प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों द्वारा रात बिताने और खाने के लिए होटल का उपयोग करने पर विवाद हो रहा है।
  • इंटरनेट मीडिया पर लोग पहलवानों के प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जब धरना किया जा रहा है तो फिर होटल का उपयोग क्यों कर रहे हैं। हालांकि इंटरनेट मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद पहलवानों ने होटल छोड़ दिया है। पहलवानों ने तर्क दिया है कि प्रदर्शनस्थल पर महिला पहलवानों के लिए सार्वजनिक सुविधाओं के अभाव में होटल लिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!