Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

मौसम खराब के कारण केदारनाथ हेली सेवा हुई ठप

5 हजार से अधिक यात्री बिना दर्शन किए लौटे वापस

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 4 मई 2023, रुद्रप्रयाग केदारनाथ में हो रही वर्षा-बर्फबारी का असर सिर्फ पैदल यात्रा पर ही नहीं पड़ा है। केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकट बुक कराने वाले तीर्थयात्री भी मौसम के बदले मिजाज से प्रभावित हैं। अब तक हेली टिकट बुक कराने पांच हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों को बिना दर्शन के लौटना पड़ा है। 25 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने के बाद एक भी दिन ऐसा नहीं बीता है, जब हेली सेवा बिना व्यवधान के संचालित हुई हो। दो दिन ऐसे भी रहे, जब धाम के लिए एक भी उड़ान नहीं भरी गई। इस वर्ष अब तक 5729 तीर्थयात्री हेली सेवा से बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ धाम में लगातार मौसम की दुश्वारियों के चलते इसका सीधा असर हेली सेवाओं पर पड़ रहा है। गत दिवस से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम के हेलीपैड बर्फ से ढक गए हैं। हेली सेवा रद्द होने से मायूस यात्री बड़ी संख्या में बिना दर्शन के वापस लौट रहे हैं। अब तक 5 हजार से अधिक यात्री हेली टिकट निरस्त होने से बिना दर्शन के वापस लौट चुके हैं।

केदारनाथ यात्रा में हेली सेवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रत्येक वर्ष दस से पन्द्रह फीसदी यात्री हेली सेवा से बाबा के दर्शनों को पहुंचते हैं। इस वर्ष भी हेली सेवाएं यात्रा शुरू होने के प्रथम दिन 25 अप्रैल से ही शुरू हो गई थी। लेकिन अभी तक हेली सेवा से मात्र 5729 यात्री ही केदारनाथ धाम पहुंच पाए हैं। जबकि मात्र 922 शटल सेवाएं ही संचालित हो पाई हैं। यात्रा को शुरू हुए अभी नौ दिन हो चुके हैं, और इन नौ दिनों में औसतन दस हजार से अधिक यात्रियों को हेली सेवा से दर्शनों को पहुंचना चाहिए था। लेकिन मात्र पांच हजार से कुछ ज्यादा ही यात्री दर्शन कर चुके हैं।

नए नियमों के अनुसार मौसम खराब होने के कारण अवरुद्ध हेली सेवाओं की बुकिंग निरस्त की जाएंगी, तथा टिकट का पैसा कंपनी द्वारा खाते में वापस कर लिया जाएगा। मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियो के हेली टिकट कैंसिल होने पर यात्री बड़ी संख्या में मायूस होकर बिना दर्शन के ही वापस लोट रहे हैं। दूसरी ओर केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी जारी है, मंगलवार को पूरी तरह हेली सेवाएं बाधित रही, बुधवार को भी हेलीपैड पर छ: इंच से अधिक बर्फ जम गई है, जिससे हेली सेवाएं पूरी तरह बाधित रही।

वर्तमान में नौ हवाई कंपनियां विभिन्न स्थानों से हेली सेवाएं दे रही हैं, जिसमें ट्रांस भारत गुप्तकाशी से, आर्यन गुप्तकाशी से, पवन हंस व किस्टल व ग्लोबल ऐविएशन फाटा से, हिमालयन व किस्टल ऐविएशन शेरसी से, ऐरा सीतापुर से सेवाएं दे रही हैं। इसमें क्रिस्टल की सेवाएं फिलहाल बंद चल रही हैं। पंवन हंस के प्रबंधन एमसी उप्रेती ने बताया कि मौसम खराब होने से हेली सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। जिन यात्रियो के टिकट मौसम खराब होने से कैंसिल हो रहे हैं उनकी टिकट की धनराशि खाते में जमा कर दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!