Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

गैरसैंण पर सदन में फिर हंगामा, वॉकआउट

गैरसैंण, चमोली : गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का मुद्दा सदन और सदन के बाहर दूसरे दिन भी जम कर गूंजा। सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही कांग्रेस समेत विपक्ष के विधायकों ने गैरसैंण के मसले पर सभी काम रोक कर चर्चा की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। भोजनावकाश के बाद इस मसले पर नियम 58 के तहत सूचना की ग्राह्यता पर चर्चा के दौरान सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों व निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की और हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक वेल तक पहुंच गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने इसे नियम 58 के तहत ग्राह्यता पर सुनने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही प्रश्नकाल शुरू हो पाया।

भोजनावकाश के बाद इस मसले पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि राज्य आंदोलन पर्वतीय क्षेत्रों के विकास की अवधारणा पर शुरू हुआ। अब इस मसले पर आंदोलन उग्र होता जा रहा है। सरकार इस मसले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि आज नहीं तो कल सरकार को गैरसैंण को राजधानी घोषित करना ही होगा।

विधायक व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद देहरादून को राजधानी और नैनीताल को हाईकोर्ट बनाना दोनो ही गलत कदम थे। कांग्रेस की नीयत साफ थी लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, हरीश धामी, मनोज रावत, ममता राकेश, फुरकान अहमद आदि ने भी गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग की।

चर्चा पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि अंतरिम सरकार के गठन से लेकर अब तक भाजपा सरकार इस विषय पर काम कर रही है। यहां तक कि दीक्षित आयोग की रिपोर्ट भी सदन में रखी गई थी लेकिन उस रिपोर्ट को सदन पटल पर रखते ही फाड़ दिया गया। कांग्रेस ने निर्माण कार्य तो शुरू किया लेकिन आधा अधूरा भवन बनाया।

वर्ष 2016 में तत्कालीन सरकार के संकल्प के आधार पर ही भाजपा सरकार ने बजट सत्र यहां आयोजित किया है। सरकार यहां सारे निर्माण कार्यों को पूरा करेगी। सरकार यहां मिनी सचिवालय भी बना रही है। सरकार का यह संकल्प है कि 17 वर्षों के सारे अनसुलझे विषयों को सुलझाया जाएगा। सरकार के इस जवाब पर कांग्रेस ने सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया और वॉकआउट कर दिया।

दूसरी तरफ, राजधानी संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनकारियों ने कर्णप्रयाग-रानीखेत मार्ग पर सात घंटे जाम लगाया। गैरसैंण के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली तिराहे पर लोगों ने प्रदर्शन किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!