Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

एक बार फिर नोएडा आ सकते हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2020, बुधवार। गौतमबुद्ध नगर में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और स्थानीय प्रशासन पर दिल्ली-नोएडा बार्डर खोलने के दबाव के बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह फिर नोएडा आ सकते हैं। भाजपा महानगर पदाधिकारियों का दावा है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें नोएडा में आकर हालात की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है। पार्टी की ओर से जिले के हालात को लेकर एक समीक्षात्मक रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को भेजी गई है।

कोरोना संकटकाल के पहले चरण से ही गौतमबुद्ध नगर मुख्यमंत्री की वरीयता सूची में शामिल है। दो माह पहले जिले में हालात खराब होने पर 28 मार्च को मुख्यमंत्री ने स्वयं आकर जिले के हालात की समीक्षा की थी। मुख्यमंत्री ने लापरवाही बरतने पर तत्कालीन जिलाधिकारी बीएन सिंह को हटाकर उनके स्थान पर सुहास एल वाइ को जिले की कमान सौंपी थी। उसी दौरान स्वास्थ्य विभाग पर भी मुख्यमंत्री की नजरें टेढ़ी हुईं और जिले के तत्कालीन सीएमओ डॉ अनुराग भार्गव से सीएमओ की जिम्मेदारी वापस लेकर डॉ एपी चतुर्वेदी को सीएमओ बनाया गया था। हालांकि डॉ चतुर्वेदी से भी हालात नहीं संभले और उनकी जगह पर डॉ दीपक ओहरी को जिले का सीएमओ बनाया गया है।

वहीं डीएम सुहास एलवाइ के आने के बाद नोएडा में हालात काफी हद तक ठीक हो गए हैं, हालांकि यहां पर संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय प्रशासन कहीं न कहीं इसके पीछे दिल्ली को जिम्मेदार मानता है, यही कारण है कि लंबे समय से दिल्ली- नोएडा बार्डर सील है।भाजपाइयों ने सीएम को दी हालात की जानकारी दो दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ ताजा हालात पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चर्चा की थी। गौतमबुद्ध नगर से भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मी¨टग में शामिल हुए। बैठक में संक्रमित मरीजों की संख्या और उद्योगों से जुड़े कई मामले उठे, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द ही स्थलीय समीक्षा का आश्वासन दिया।

मनोज गुप्ता (महानगर अध्यक्ष, भाजपा) का कहना है कि रविवार को मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों संग वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जिले के हालात को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने नोएडा आकर स्थलीय समीक्षा करने का आश्वासन दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!