Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
ताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मुंबई के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के घर पर मारा छापा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वीरवार तड़के मुंबई पुलिस के पूर्व ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ प्रदीप शर्मा के उपनगरीय अंधेरी स्थित आवास पर ‘एंटीलिया’ बम मामले और मनसुख हिरेन की हत्या की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। अधिकारी ने बताया कि एनआइए की एक टीम ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ अंधेरी पश्चिम के जेबी नगर स्थित शर्मा के घर पर सुबह करीब 6 बजे छापा मारा, उनसे केस के बारे में पूछताछ की जा रही है।

छापेमारी की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने भी अपने जवानों को भी मौके पर तैनात कर दिया है। बता दें कि इससे पहले, प्रदीप शर्मा से एनआइए ने जांच के सिलसिले में दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में दो दिनों तक पूछताछ की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले पूर्व पुलिस अधिकारियों सचिन वाजे, रियाजुद्दीन काजी, सुनील माने, पूर्व पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गौर को मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इस सिलसिले में हाल ही में संतोष शेलार और आनंद जाधव को भी गिरफ्तार किया गया था। एनआइए का कहना था कि ये दोनों कथित तौर पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों वाली एसयूवी लगाने की साजिश में शामिल थे।

विदित रहे कि एनकांउटर स्‍पेशलिस्‍ट के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले प्रदीप शर्मा ने 2019 में विधानसभा चुनावों में शिवसेना में शामिल हुए थे। उन्‍होंने चुनाव भी लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाये। अब तक प्रदीप शर्मा 100 से भी ज्‍यादा एनकाउंट कर चुके हैं, उन्‍हें फर्जी एनकाउंटर मामले में जेल की सजा भी हो चुकी है।

[box type=”shadow” ]इस साल 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के पास एक एसयूवी गाड़ी लावारिस हालत में मिली थी। ये गाड़ी बिजनेस मैन मनसुख हिरेन की बतायी जा गई थी। मनसुख हिरेन 5 मार्च को मुंब्रा में मृत अवस्‍था में पाए गए थे। इन दोनों मामलों की जांच पहले महाराष्ट्र पुलिस कर रही थी, बाद में इसे एनआइए को दे दिया गया था।

गौरतलब है कि एंटीलिया केस में भी पूर्व पुलिसकर्मी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का नाम आया था और जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उनसे पूछताछ की थी। दरअसल एंटीलिया केस की जांच महाराष्ट्र एटीएस कर रही थी। एटीएस की रिर्पोट में खुलासा हुआ था कि मनसुख हिरेन ने अंधेरी ईस्‍ट से ही अंतिम कॉल की थी और प्रदीप शर्मा का आवास अंधरी ईस्‍ट में ही है। इसी कारण प्रदीप शर्मा एटीएस और एनआइए के शक के घेरे में थे।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!