Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

अगला एक हफ्ता परीक्षा का मोदी सरकार के लिए

मोदी सरकार के लिए जम्मू-कश्मीर में अगला एक हफ्ता परीक्षा का, पूरे विश्‍व की रहेगी नजर

नई दिल्‍ली,  मोदी सरकार के लिए जम्मू-कश्मीर में अगला एक हफ्ता परीक्षा का है। कल यानी शुक्रवार को जुमे की नमाज है। राज्य की विशेष स्थिति में बदलाव के बाद यह पहला जुमा होगा। इसके बाद 12 अगस्त को बकरीद है। 14 अगस्त को पाकिस्तान का और 15 अगस्त को देश का स्वतंत्रता दिवस है। आमतौर पर पाकिस्तान के यौमे आजादी के दिन घाटी में प्रदर्शन होते हैं। इस एक हफ्ते में केंद्र सरकार को राज्य के लोगों का मूड भांपने का भी मौका मिलेगा। जम्‍मू-कश्‍मीर को विशेष राज्‍य का दर्जा देने वाले अनुच्‍छेद 370 के प्रावधान हटाने के बाद से प्रदेश में भारी सुरक्षाबल तैनात है। कई इलाकों में कर्फ्यू लगा हुआ है। कश्‍मीर में कर्फ्यू कब तक रहेगा, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, खबरों के मुताबिक, अगामी शुक्रवार और ईद-उल-अहहा के मुबारक मौके पर कश्‍मीरियों को कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है।

जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 के प्रावधान हटाने के बाद से पड़ोसी मुल्‍क कश्‍मीर बौखलाया हुआ है। ऐसे में इमरान खान कोई भी नापाक कदम उठा सकते हैं। इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कश्‍मीर के सुरक्षाबलों की तैनाती अभी जारी रहेगी। हालांकि, शुक्रवार और ईद के मौके पर कर्फ्यू में ढील देकर सरकार को कश्‍मीरियों के मूड का अंदाजा जरूर हो जाएगा। इसके बाद भी सरकार कर्फ्यू और सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर कोई फैसला ले सकती है।

राज्य प्रशासन के साथ मिलकर केंद्र सरकार कश्‍मीर की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। इसके मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल ने घाटी की स्थिति की जमीनी हकीकत जानने के लिए वहां का दौरा भी किया। डोवाल ने यहां राज्यपाल सत्यपाल मलिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की थी। डोवाल कश्‍मीर में स्‍थानीय लोगों से भी मिले और उन्‍हें यकीन दिलाया कि सब कुछ उनकी बेहतरी के लिए किया जा रहा है। आम कश्‍मीरी भी इस बात को समझता हुआ नजर आ रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर धारा 144 के तहत लागू कुछ प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। वहीं 12 अगस्त को ईद-उल-अजहा भी है। ऐसे में इन मौकों पर सुरक्षा प्रतिबंधों में ढील देकर घाटी के लोगों के मूड का आकलन करने की कोशिश सरकार कर सकती है। अभी तक अधिकारियों ने यहां हालात स्थिर और संतोषजनक बताया है। घाटी में सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार काफी करीब से नजर बनाए हुए है और इसके साथ ही घाटी और दक्षिण कश्मीर में लोगों के मूड की भी सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!