Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“मोदी व योगी सरकार पूरी तरह से गरीबों को समर्पित सरकार” : जेपी नड्डा

भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फरवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी स्कूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा हुई। वह हेलीकॉप्टर से हापुड़ पहुंचे और नियत समय से करीब दो घंटे लेट हो गए। काफी समय से मंच के सामने बैठे समर्थक उनके आने का इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में योगी ने गुंडे व माफियाओं का सफाया कर दिया है। पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी व योगी सरकार पूरी तरह से गरीबों को समर्पित सरकार है। भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों, महिलओं और किसानों के हित में काम कर रही है। उनको पूरी तरह से समर्पित है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। विपक्ष को देश व प्रदेश के विकास से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में गरीब व असहाय लोगों के खाते में 500-500 रुपये की रकम पहुंची थी। भाजपा सरकार ने कठिन समय में भी गरीब लोगों को मदद पहुंचाने का काम किया था। यूपी में 42 लाख आवास बने और गरीबों को छत मुहैया कराने का श्रेय मोदी व योगी सरकार को ही जाता है। अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में चुनाव में हेल्थ सिक्योरिटी मुददा होता है और प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान योजना के तहत लोगों को हेल्थ सिक्योरिटी दी है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि भाजपा सरकार ने जाति व धर्म के भेदभाव को खत्म कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। यूपी में डेढ़ करोड़ गैस कनेक्शन देकर महिलाओं को सशक्त बनाया है। 11 करोड़ शौचालय बनाकर लोगों को इज्जत दी है और करीब ढाई करोड़ लोगों के घर में बिजली का कनेक्शन देकर अंधेरा मिटाया है। इसलिए भाजपा के समर्थन में एकजुटता से मतदान करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!