Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखण्डदेहरादून

जनपद में जल्दी दिखेंगी आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, महिला स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगी विपणन की सुविधा

शुरूआती चरण में 4 स्थानों पर खुलेंगे, आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट

महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, उत्पादों के विपणन के लिए मिलेगा उचित प्लेटफार्म

01 आउटलेट में लगभग 25 महिलाओं को मिल सकेगा रोजगार

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 नवम्बर 2024, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढ़ाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर कार्य चल रहा है। शुरूआती चरण में 4 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्दी ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोंले जायेंगी जिसके लिए तैयारी की जा रही है। इन आउटलेट के खुलने से जहाँ जनमानस को जहाँ पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा। कोरोनेशन चिकित्सालय में जहाँ आने वाले तीमारदारों को सुविधा मिलेंगी वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में एक आधुनिक आउटलेट बनने से लोगों को स्थानीय उत्पाद मिलेंगे तथा चिकत्सालय एवं कचहरी परिसर में आने वाले जनमानस को सहुलियत होगी। वहीं सुद्धोवाला में आउटलेट एवं कैन्टीन खुलने से पयर्टकों को सुविधा मिलेगी वहीं हमारे राज्य के उत्पादों को के विपणन में सुविधा के साथ ही उचित बाजार मिल पाएगा। डीएम सविन बसंल ने नैनीताल में जिलाधिकारी रहते बनाए गए थे आधुनिक किचन। गुच्चु पानी पर्यटन स्थल एक आउटलेट खोली जा रही है जो कि पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, देश के विभिन्न राज्यों, से पर्यटक आते हैं उनको पहाड़ी व्यंजन तथा आर्गेनिनक पहाड़ी उत्पाद मिलेंगे, जिससे राज्य के स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी मजबूत होगी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के आइडिया पर एनआरएलएम से स्वयंसहायता समूहों की आजीविका बढ़ाने के लिए निर्णय लिया गया है। बताया कि 4 स्थानों कचरही परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी मेें यह कार्य शुरू किया जा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!