Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखण्ड

केदारनाथ उपचुनाव : भाजपा की ऐतिहासिक विजय और विपक्ष के झूठ की करारी हार

धाकड़ धामी के नेतृत्व में केदारनाथ चुनाव में मिला भाजपा को बहुमत, कांग्रेस हुई चारों खाने चित

पीएम मोदी के भरोसे पर फिर खरे उतरे धाकड़ धामी 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 नवम्बर 2024, देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत केवल एक उपचुनाव में विजय नहीं बल्कि विपक्ष की झूठ की राजनीति और भ्रामक प्रचार को जनता द्वारा स्पष्ट रूप से नकारे जाने का प्रमाण है। कांग्रेस ने इस चुनाव में हर संभव प्रयास किया कि झूठे आरोपों और भावनात्मक शोषण के माध्यम से जनता को गुमराह किया जाए, लेकिन केदारनाथ की जनता ने अपने विवेक से इन सब दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

धर्मरक्षक धामी को जनता ने पूरे दिल से किया स्वीकार 

भाजपा को प्रचंड मत से विजयी बनाकर केदारनाथ की जनता से स्पष्ट कर दिया कि वे सच्चाई और विकास के साथ हैं। यह चुनाव जनता के उस विश्वास का प्रतीक है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार के प्रति दिखाया है। धर्मरक्षक धामी के नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री ने धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और पुनरुत्थान के लिए जो कदम उठाए हैं, उन्हें जनता ने पूरे दिल से स्वीकार किया है। केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, और राज्य में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना के लिए किए गए प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि भाजपा का नेतृत्व राज्य की प्रगति और धर्म की रक्षा में पूरी तरह से सक्षम है।

यह उपचुनाव साबित करता है कि जनता अब झूठे आरोपों और भावनात्मक शोषण की राजनीति को सहन नहीं करेगी। केदारनाथ की पवित्र भूमि ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सच्चाई, विकास और धर्म की रक्षा करने वाली सरकार को ही जनसमर्थन मिलेगा। कांग्रेस की झूठ और भ्रामक राजनीति को नकारते हुए, जनता ने यह दिखा दिया कि भाजपा सरकार न केवल राज्य की आस्थाओं की संरक्षक है, बल्कि विकास और प्रगति की राह पर भी अग्रसर है।

पीएम मोदी के भरोसे पर फिर खरे उतरे धाकड़ धामी 

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे और उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। यह विजय सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि राज्य में भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व पर जनता के अपार विश्वास का प्रमाण है।

कांग्रेस के झूठ के पुलिंदे को जनता ने नकारा 

कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसे भ्रामक दावे किए, जिनका कोई आधार नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केदारनाथ मंदिर की शिला को दिल्ली ले जाने की योजना बना रही है, जो पूरी तरह से निराधार था। इस तरह के झूठे आरोप केवल धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचाने और जनता को भड़काने का एक असफल प्रयास थे। इसके अलावा, कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि चारधाम यात्रा रामनगर से शुरू की जाएगी, जो कि न केवल गलत था बल्कि एक कुचक्र था ताकि धार्मिक यात्रियों और जनता को भ्रमित किया जा सके। चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर भी कांग्रेस ने बार-बार अव्यवस्थाओं के झूठे आरोप लगाए, जबकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा के प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!