Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डरुद्रप्रयागस्वास्थ

रा.प्रा. विद्यालय खुरड़ में छात्रों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजौल खिलवाकर किया गया ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ का शुभारंभ

बच्चों के विकास के लिए जरूरी है कि वे स्वस्थ रहें : अपर मुख्य चिकित्सा

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 17 अप्रैल 2023, रुद्रप्रयाग। जनपद में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुरड़ में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपशिक्षा अधिकारी द्वारा छात्रों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजौल खिलवाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) का शुभारंभ किया गया। जनपद के 1627 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों, आँगनबाड़ी केंद्रों, महाविद्यालय व तकनीक शिक्षण संस्थाओं में लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजौल की दवा खिलाई गई।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० विमल सिंह गुसांई ने अवगत कराया कि बच्चों के विकास के लिए जरूरी है कि वे स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि शरीर में कृमि होने से बच्चों में शारीरिक व बौद्धिक विकास बाधित होता है, इस समस्या के समाधान के मद्देनजर कृमि मुक्ति कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के सेहतमंद भविष्य के लिए बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाना जरूरी है, लिहाजा स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजौल दवा खिलवाने के लिए भरसक प्रयास करने होंगे।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित अभियान के अंतर्गत जनपद के 1627 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों, आँगनबाड़ी केंद्रों, महाविद्यालय व तकनीक शिक्षण संस्थाओं में लक्षित आयु वर्ग के लिए पंजीकृत कुल 65569 बच्चों को एल्बेंडाजौल की दवा खिलाने का लक्ष्य है। किसी कारण आज दवा खाने से छूटे बच्चों को अभियान के तहत 20 अप्रैल, 2023 को होने वाले मॉप-अप डे पर कृमि नाशक दवा खिलवाई जाएगी।

उपशिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि नन्दा चन्द्रा ने छात्र-छात्राओं के सेहतमंद भविष्य के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण पहल बताया। काउंसलर आरकेएसके विपिन सेमवाल ने कृमि संक्रमण के दुष्प्रभाव व कृमि संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी नेगी, सहायक अध्यापक रविन्द्र सिंह, डीपीएम हिमांशु नौडियाल, हरेन्द्र सिंह नेगी, सुमन जुगरान, सोबित रावत आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!