Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
देश

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ, राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा समारोह 

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्रप्रमुख भी होंगे शामिल 

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 09 जून 2024, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई वैश्विक नेता भी भारत पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुछ नवनिर्वाचित सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर आमंत्रित किया है। सांसद सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि जिन सांसदों को बैठक के लिए बुलाया गया है, उन्हें एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है। इस बीच, टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पार्टी सांसद राम मोहन नायडू कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे और एक अन्य सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्य मंत्री बनाया जाएगा। नरेंद्र मोदी रविवार को गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में तीसरी बार शपथ लेने वाले हैं, इससे पहले दो पूर्ण कार्यकालों में भाजपा को अपने दम पर बहुमत प्राप्त था।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बारे में दिल्ली के डीसीपी ट्रैफिक प्रशांत गौतम ने बताया कि ‘शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1,100 ट्रैफिक कर्मचारियों को ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते दोपहर 2 बजे से राष्ट्रपति भवन के आसपास के इलाकों में प्रवेश और आवाजाही पर रोक रहेगी।’

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्रप्रमुख भी शामिल होंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सेसेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ शनिवार को भारत पहुंच गए। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोग्बे भी आज भारत पहुंचेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!