Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्ड

डेंड्रफ की वजह से सिर में होती है खुजली ? तो रोजाना करें इस चीज से बालों की मालिश

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 09 जून 2024, देहरादून। बालों में होने वाला डैंड्रफ अब एक आम समस्या बन गया है, जो कई कारणों से हो सकता है. कई बार डैंड्रफ शर्मिंदगी का कारण बन जाता है. खोपड़ी का सूखापन डैंड्रफ का सबसे आम कारण होता है. बता दें कि जब खोपड़ी शुष्क होती है, तो त्वचा की कोशिकाएं तेजी से मरने लगती है और गुच्छे बनाकर गिरने लगती है. जिसे हम डैंड्रफ का नाम दे देते हैं. यही नहीं कई बार तनाव, हार्मोनल बदलाव, कमजोरी, दवाइयों का सेवन करना आदि की वजह से डैंड्रफ हो सकते हैं।

डैंड्रफ से पाएं छुटकारा
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. कई बार अधिक डैंड्रफ होने की वजह से सिर में खुजली चलने लगती है, खोपड़ी पर लालिमा और तैलीयपन आने लगता है. अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप बालों से डैंड्रफ को दूर कर सकते हैं और अपने बालों को खूबसूरत बना सकते हैं. हम बात कर रहे हैं नारियल तेल और नींबू की।

नारियल तेल और नींबू के रस का इस्तेमाल
नींबू का तेल एंटी फंगल गुणों से भरपूर होता है. यह फंगस के विकास को रोकने में मदद करता है, आप इसका इस्तेमाल कर डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच नारियल तेल में 5 से 10 बूंद नींबू के रस की मिलाना होगी. इस मिश्रण को आप रात में सोने से पहले अपने बालों पर लगा ले और हल्के हाथों से सिर की मालिश करें. सुबह उठकर आप शैंपू से अपने बाल धो सकते हैं. ऐसा करने से डैंड्रफ से राहत मिलेगी और सर में खुजली चलना बंद होगी।

मालिश करने से पहले करें ये काम
आप नारियल तेल, बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर हल्के हाथों से अपने बालों की मालिश कर सकते हैं. इसके अलावा आप मालिश करने से पहले अपने बालों को सुलझा ले और बालों को हल्का गीला कर ले, ध्यान रहे तेल का उपयोग सीमित मात्रा में करें, स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें, दिन भर में काम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिए, धूप में जाने से बच्चे और तनाव कम करें. इससे भी डेंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है. इन सब उपायों को करने के बाद भी आपको डैंड्रफ से राहत नहीं मिलती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!