Breaking News :
>>चारधाम यात्रा- 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
उत्तराखण्ड

नानक शाह फकीर फिल्म का उत्तराखंड में भी विरोध

देहरादून: नानक शाह फकीर फिल्म का उत्तराखंड में भी विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड सिख को-ऑडिनेशन कमेटी ने फैसला लिया है कि प्रदेश में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। इसके लिए आंदोलन करने को कमेटी तमाम सिख संगठनों से संपर्क कर रणनीति बनाने में जुटी है। वहीं, हरिद्वार के भगत सिंह चौक पर नानक शाह फकीर फल्म को प्रतिबंद करने के लिए सिख समाज ने प्रदर्शन किया।

सिख को-ऑर्डिनेशन कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार डीपी सिंह ने बताया कि सिखों की प्रथम गुरु नानक देव और उनके परिवार के सदस्यों के किरदार को कोई कलाकार नहीं निभा सकता। इसकी इजाजत कहीं नहीं है। फिल्म निर्माता हरेंद्र सिंह सिक्का खुद सिख हैं और वह अकाल तख्त के आदेशों का ही उल्लंघन कर रहे हैं। इस फिल्म का समूचे देश के साथ-साथ विदेशों में भी विरोध हो रहा है।

हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मांग है कि इस फिल्म को बैन किया जाए। अगर फिल्म रिलीज हुई तो सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। पंजाब में इस फिल्म को पहले ही बैन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर तमाम संगठन एक मंच पर आएंगे और जल्द ही बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी कि कैसे फिल्म को रिलीज होने से रोका जाए। किसी भी सूरत में फिल्म को चलने नहीं देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!