Breaking News :
>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये>>सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि>>‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
क्राइम

रामनगर में महिला की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई साजिश; तीन आरोपी गिरफ्तार

रामनगर (नैनीताल)। नैनीताल जिले के रामनगर में 56 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। किशनपुर छोई गांव में महिला का शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच में पुरानी रंजिश और बदले की भावना से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे, लोहे का पाना, पत्थर और वाहन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से रामनगर कोतवाली को सूचना मिली थी कि किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतका की पहचान विमला देवी (56) पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट के रूप में हुई। जांच के दौरान महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतका के बेटे कुंदन सिंह बिष्ट की शिकायत पर रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह, सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद वाहन के माध्यम से महिला का शव घटनास्थल के पास फेंके जाने के साक्ष्य भी मिले। तकनीकी जांच और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली।

पुलिस जांच में मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल की भूमिका सामने आई। पूछताछ के दौरान पुरानी रंजिश और बदले की भावना को वारदात की वजह बताया गया। पुलिस के मुताबिक, मोहित अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या को लेकर रंजिश रखता था। इसी के चलते उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर विमला देवी की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को रामनगर रेलवे मैदान के पास से उस समय पकड़ा गया, जब वे शहर से बाहर निकलने की कोशिश में थे।

गिरफ्तार आरोपियों में किशनपुर छोई निवासी 32 वर्षीय मोहित फर्त्याल, खताड़ी निवासी 21 वर्षीय सैरान और 22 वर्षीय मोहम्मद अब्बूजर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे, एक लोहे का पाना, एक पत्थर और वारदात में प्रयुक्त UK04 AN6012 नंबर का वाहन बरामद किया है। इसके अलावा मृतका के पेटीकोट का नाड़ा भी बरामदगी में शामिल है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.