Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी की समस्याओं को गम्भीरता से लिया, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

[highlight]सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिह ने ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी का स्थलीय निरीक्षण कर ट्रान्सपोर्टरों के साथ की बैठक।[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, हल्द्वानी (सूचना)। विगत दिनों मुख्यमंत्री को ट्रान्सपोर्टर जसपाल सिह कोहली द्वारा ट्रान्सपोर्ट नगर की समस्याओं के बारे मे अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने ट्रान्सपोर्ट नगर की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुये अधिकारियों को ट्रान्सपोर्ट नगर की समस्याओं के त्वरित निदान करने के निर्देश दिये। जिसके तहत मंगलवार की सायं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिह एवं पूर्व दर्जाधारी मंत्री भाजपा प्रो० अनिल डब्बू ने संयुक्त रूप से ट्रान्सपोर्ट नगर का स्थलीय निरीक्षण कर ट्रान्सपोर्टरों के साथ बैठक ली।

ट्रान्सपोर्टरों द्वारा बैठक मे कहा कि ट्रान्सपोर्ट नगर मे मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहाँ पर लाइट व्यवस्था, पानी की निकासी, सीसी टीवी कैमरे, शौचालय, सफाई व्यवस्था, तथा सडक पर बडे-बडे गडडों को जल्द भरने की माँग रखी।

बैठक मे सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह ने कहा कि ट्रान्सपोर्टरों की माँग का शीघ्र ही समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा 150 लाइट लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही एक या दो दिनों के भीतर लाइट लगाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा सीसी टीवी कैमरे, पानी निकासी, खाली पड़े प्लाटों पर पार्किंग, गडडे भरने का कार्य शीघ्र ही कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा शीघ्र ही जिलाधिकारी के साथ बैठक में इन कार्यों का अनुमोदन कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा ट्रान्सपोर्टरों की जो भी माँग है उनका त्वरित समाधान किया जायेगा।

सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जल्द ही ट्रान्सपोर्ट नगर में जवानों की तैनाती की जायेगी। उन्होने सफाई व्यवस्था को दुरूस्थ करने निर्देश भी नगर निगम के अधिकारी को दिये।

इस दौरान अध्यक्ष ट्रान्सपोर्ट नगर अमर जीत सिह सेठी, महामंत्री प्रदीप सबरवाल, संरक्षक इन्द्र कुमार भुटयानी, बीडीसी सदस्य सचिन साह, गोविन्द ताकुली आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!