Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

MSME भारत सरकार द्वारा ‘ईज ऑफ डुईग बिजनेस’ की कार्यशाला का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, उत्तरकाशी। जिला सभागार में एम.एस.एम.ई. भारत सरकार द्वारा ईज ऑफ डुईग बिजनेस की कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ईज ऑफ डुईग बिजनेस कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय क्षमता निर्माण (Capacity Building) कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य स्तर पर एकल खिड़की व्यवस्था देख रहे प्रीतम तिवारी एवं अंकित द्विवेदी द्वारा कार्यशाला का संचालन किया गया। तथा एकल खिड़की व्यवस्था पर समस्त विभागों एवं उनके प्रतिनिधियों को विभागवार विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

जिला सचिवालय के महाप्रबन्धक द्वारा बताया गया कि ईज ऑफ डुईग बिजनेस कार्यक्रम में फीड बैक डाटा सुधार, एकल खिड़की व्यवस्था के अन्तर्गत लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं उपयोगकर्त्ता हेतु उपयोगिता पर वार्ता करते हुए महाप्रबन्धक द्वारा बताया गया कि जनपद स्तर पर समस्त उद्यमियों को एक पोर्टल के माध्यम से समस्त सम्बन्धित विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभागीय सुविधाओं को सुगमता से उपलब्ध कराया जाना है। ताकि जनपद के उद्यमियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

इस कार्यशाला में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र यू.के.तिवारी, एस.ए.ओ.डीआईसी एस.सी. सेमवाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अविनाश कटारिया, समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप रावत, सम्भागीय परिवहन अधिकारी मुकेश सेनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!