Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरों के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगायेंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनायेंगे : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2023, गुरुवार, रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग एवं ग्राम्य विकास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “महिला किसान और महिला दैनिक मजदूरो के पलायन” से संबंधित संगोष्ठी के कार्यक्रम के प्रतिभाग कर संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। एक दिवसीय संगोष्ठी में महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरों के पलायन से संबंधित बिंदुओ पर चर्चा की गई। इस दौरान कई वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा राज्य के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम रही है और समाज में मातृ शक्ति का अहम योगदान है। मंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार मातृ शक्ति की कितना चिंता करती है यह इस बात का संकेत है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा चाहे दिल्ली की केंद्र सरकार हो या राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहे। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने देश की कमान संभालते ही कहा था “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”। उन्होंने कहा आज बेटियां फाइटर प्लेन चला रही है। हर क्षेत्र में बेटी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा बेटियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। मंत्री ने कहा आज कैप के माध्यम से 25 हजार से अधिक किसानों को जोड़ा गया है।

जिसका 95 करोड़ टर्न ओवर है। उत्तराखंड की लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या कृषि आधारित है और इनमें मुख्य शक्ति का सबसे बड़ा सहयोग है। उन्होंने कहा महिलाओं को सशक्त करने के लिए पंचायत में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया था, उत्तराखंड में उसे बढ़ाकर 50% किया है। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के तहत महिला समूह को प्रतिवर्ष प्रशिक्षण दिया जाता है पर्वत का क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा दिए जाने के लिए महिला किसानों को लाभ मिलेगा। इस दौरान मंत्री ने श्री अन्न के लाभ और उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कृषि विकास में, विशेषकर फसल उत्पादन, पशुधन, बागवानी, कटाई के बाद के कार्य, कृषि/सामाजिक वानिकी, मत्सय पालन आदि में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विभिन्न कृषि जनगणनाओं के दौरान देश में कृषि क्षेत्र के संचालन और प्रबंधन में महिला परिचालन धारकों का बढ़ता प्रतिशत महिलाओं की अधिक भागीदारी का संकेत देता है। कृषि क्षेत्र में स्व-रोज़गार, अवैतनिक सहायता या मजदूरी श्रमिक के रूप में काम करने वाली महिलाओं का अनुपात अधिक है। विश्व स्तर पर, अनुभवजन्य साक्ष्य हैं कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थानीय कृषि-जैव विविधता के संरक्षण में महिलाओं की निर्णायक भूमिका है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में लगी महिला समूहों के स्टॉलो का अवलोकन भी किया।

इस अवसर राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य सचिव मीनाक्षी नेगी, अधिशासी निदेशक आर.डी. पालीवाल, राष्ट्रीय महिला आयोग समन्वयक सर्वेश पांडे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ऊमा जोशी सहित प्रदेश से आयी हुई महिलायें मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!