Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

पाक से जारी तनाव के बीच राजनाथ के आवास पर हुई मंत्री समूह की बैठक

पाक से जारी तनाव के बीच राजनाथ के आवास पर हुई मंत्री समूह की बैठक, शाह भी रहे मौजूद

नई दिल्‍ली,  GOM meeting at Rajnath Singh residence पाकिस्‍तान से जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शनिवार को मंत्री समूह की बैठक हुई। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। फ‍िलहाल, बैठक में किन किन मसलों पर चर्चा हुई इस बारे में विस्‍तृत ब्‍यौरा नहीं जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इसमें जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालतों पर भी मंथन हुआ।

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

बता दें कि अनुच्‍छेद-370 के कई प्रावधानों के हटने के बाद से कश्मीर में कई चीजें प्रतिबंधित कर दी गई थीं। हालांकि, केंद सरकार ने हालात धीरे-धीरे सामान्य होने का दावा किया है। इस बीच जम्‍मू-कश्‍मीर में सरकारी दफ्तरों में काम होने लगा है। टेलीफोन सेवा भी चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही है। इस बीच, प्रशासन ने कहा है कि मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं हालात सामान्य होने तक बंद रहेंगी। यह भी कहा गया है कि पिछले 15 दिनों में कहीं कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

इस बैठक में अर्थव्यवस्था के मसले पर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। वैसे भी यह बैठक ऐसे समय हुई अर्थव्यवस्था के कुछ क्षेत्रों नरमी का दौर है। ज्ञात हो कि 15 अगस्त को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था के हालात की समीक्षा की थी। इसके अलावा बैठक में देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में आई बाढ़ पर भी चर्चा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमले का खतरा बराबर बना हुआ है। इसे लेकर सीमा पर कड़ी चौकसी भी बरती जा रही है। हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों को कई ऐसे इनपुट मिले थे जिनमें कहा गया था कि पाकिस्‍तान (Pakistan) में मौजूद जैश-ए-मोहम्‍मद (Jaish-e-Mohammad) जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में है। यहां तक कि पीओके में बैठा जैश सरगना मसूद अजहर का भाई इब्राहिम अजहर ने खुद इसकी कमान अपने हाथ में ली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!