Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“मातृ वंदना सप्ताह” – “मातृ शक्ति, राष्ट्रीय शक्ति”

[highlight]महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित “मातृ वंदना सप्ताह”[/highlight]

  • पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार, देहरादून। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत 01-07 सितम्बर 2021, “मातृ वंदना सप्ताह” – “मातृ शक्ति, राष्ट्रीय शक्ति” के रूप मे मनाया जा रहा है.

जिसमे जनपद के ब्लॉक सभागार रायपुर में मुख्य विकास अधिकारी महोदया की गरिमामयी उपस्थिति में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती क्षमा बहुगुणा ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं की मजदूरी की क्षति की भरपाई करने के लिए आर्थिक सहायता और उनकी उचित देखभाल और पोषण को सुनिश्चित करना, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार और नकदी प्रोत्साहन के माध्यम से अधीन पोषण के प्रभाव को कम करना है।

इस योजना से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान लाभ प्राप्त होगा। योजना की लाभ राशि के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम बार गर्भवती महिलाओं को आंगनवाडी केंद्र में पंजीकरण कराने पर तीन किश्तों में कुछ कुल ₹5000 की आर्थिक मदद सीधे महिला के खाते में दी जाती है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी बिमला कंडारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर घर पहुँचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में हर महीने पोषण दिवस मनाया जाता है, जहाँ गर्भवती, धात्री महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरुक किया जाता है।

कोरोना काल के बाद महिला बाल विकास द्वारा संचालित योजनाओं को जनसमान्य तक पहुँचाने के लिए जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया है। आंगनवाड़ी द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट पर गर्भवती महिलाओं, माताओं द्वारा अपने बच्चे के साथ सेल्फी खिंचवाई गई।

सी डी ओ महोदया द्वारा विभागीय स्टाल पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने के साथ सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी खिचवाई गयी।

कार्यक्रम के अंत मे सी डी ओ मैडम द्वारा सभी महिलाओं को शुभकामनाओं के साथ अपने पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि स्वस्थ मा ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है, जिससे एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा।

कार्यक्रम में पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी निकिता खण्डेलवाल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी क्षमा बहुगुणा, बाल विकास परियोजना अधिकारी बिमला कंडारी, महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से राज्य कार्यक्रम समन्वयक हीरा सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम सहायक सपना पंवार, पोषण अभियान से अंकित राणा, आलोक सोलंकी, विभागीय सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!