Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

मार्चुला बनेगा साहसिक खेलों का हब

  • साहसिक खेलों का हब बनेगा उत्तराखंड का मार्चुला, केएमवीएन ने तैयार की डीपीआर
  • यूटीडीबी के अधिकारियों ने किया मार्चुला से भिकियासैंण का स्थलीय निरीक्षण

 

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून/अल्मोड़ा। साहसिक खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से नए पर्यटन स्थलों की तलाश करने के साथ उन्हें विकसित करने पर तेजी से काम किया जा रहा है।

इसके तहत अल्मोड़ा के मार्चुला में एंगलिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रन, माउंटेन बाइकिंग, रिवर, क्रॉसिंग, वॉटर रोलिंग, ऑफ-रोडिंग, हाइकिंग, सफारी जैसे साहसिक खेलों को विकसित करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के अधिकारियों ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर के नेतृत्व में यूटीडीबी और कुमाऊँ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर ने बताया कि मार्चुला से लेकर भिकियासैंण में होने वाले विकास कार्यों के लिए केएमवीएन की ओर से डीपीआर तैयार की गई है।

क्षेत्र में पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए विभाग की ओर से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इसके साथ ही मार्चुला में पर्यटकों को आवास और स्वादिष्ट भोजन के साथ अन्य सभी सुविधायें दी जाएगी।

इससे पहले साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशन में यूटीडीबी व जिलाधिकारी अल्मोड़ा के उचित मार्गदर्शन में साहसिक खेलो के लिए पाँच दिवसीय मार्चुला एडवेंचर मीट-2021 का द्वितीय संस्क्रण का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर केएमवीएन के सहायक अभियंता मनोज महार्षिवाल, यूटीडटी के सुरेंद्र सिंह बोहरा और एंगलिंग विशेषज्ञ संजीव मौजूद रहे।

उत्तराखंड में साहसिक खेल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

यहाँ साइक्लिंग टूर, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, स्कीइंग आदि जैसे जमीनी साहसिक खेलों के साथ ही पैराग्लाइडिंग, हैंड ग्लाइडिंग और पैरा मोटरिंग जैसे एयरो स्पो‌र्ट्स केंद्र तेजी से खुल रहे हैं।

वहीं, राफ्टिंग के साथ ही कयाकिंग जैसे साहसिक खेल युवाओं के बीच में सबसे लोकप्रिय हैं। सबसे अधिक युवा पर्यटक इसी के लिए उत्तराखंड भी आते हैं।

साहसिक खेलों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और युवाओं को मिल रहे रोजगार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में कदम उठाए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!