Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँस्वास्थ

मानव सेवा समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, डॉ. अनिल वर्मा सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 अप्रैल 2025, देहरादून। देहरादून में मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित तथा उत्तराखण्ड ग्रुप रियल स्टेट डेवलपर्स द्वारा प्रायोजित रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह शिविर यूथ रेड क्रॉस और आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 52 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे डॉ. अनिल वर्मा, जिन्हें 155 बार रक्तदान करने के लिए “मानव सेवा समिति अवॉर्ड – 2025” से सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए समिति ने उन्हें “रक्तदाता शिरोमणि” की उपाधि भी प्रदान की।

शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया, जिसमें प्रमुख अतिथियों में फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव एवं यूथ रेड क्रॉस के प्रतिनिधि डॉ. अनिल वर्मा, एड्स कंट्रोल के संयुक्त निदेशक अनिल सती, आईएमए ब्लड बैंक के डॉ. मनीष कुमार, पीआरओ ज्योति छेत्री, मानव सेवा समिति अध्यक्ष महेश खंकरियाल, उत्तराखंड ग्रुप रियल एस्टेट डेवलपर्स के निदेशक चक्रधर खंकरियाल और समाजसेवी साहिब सिंह भंडारी शामिल रहे।

डॉ. अनिल वर्मा ने इस अवसर पर कहा, “रक्तदान समाज सेवा का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। यह न केवल जरूरतमंद को जीवनदान देता है, बल्कि रक्तदाता को भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।” उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से हृदय रोग और कैंसर की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार ने रक्तदान को “जीवनदान” बताते हुए कहा, “मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”

डॉ. वर्मा ने उन्हें सम्मानित करने के लिए समिति के अध्यक्ष महेश खंकरियाल का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर के सफल आयोजन में पंकज शर्मा, भूपेंद्र मेहरा, पूनम डोभाल, भूपेंद्र चौहान, आयुष खंकरियाल, पीयूष खंकरियाल, सुदर्शन रावत, नरेश पोखरियाल, विमल भट्ट, प्रकाश बिष्ट, मदन पंवार और पंकज सिंह ने एवं शिविर संचालन में आई एम ए ब्लड बैंक अधिकारी डॉ० मनीष कुमार, शिवम् गुप्ता, फरमान खान, तथा आनंदी शर्मा ने विशेष सहयोग किया l संचालन महेश खंकरियाल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चक्रधर खंकरियाल ने किया।

इस प्रेरणादायक आयोजन ने समाज को रक्तदान के महत्व और मानव सेवा की भावना से अवगत कराया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!