Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँ

डीडीए का नया कैंपस “त्रिशक्ति” फॉउंडेशन कोर्स के कैडेट्स को समर्पित

पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

अब इनडोर बैटमिंटन, स्विमिंग पूल और बास्केट बॉल-क्रिकेट का भी ले सकेंगे लाभ

11वीं की परीक्षा में टॉप 25 छात्रों को ईनाम के रूप में मिले 10-10 हजार रुपये नगद

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 अप्रैल 2025, देहरादून। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी द्वारा संचालित फॉउंडेशन कोर्स का नया शानदार खेल सुविधाओं से युक्त कैंपस “त्रिशक्ति’ कैडेट्स को समर्पित किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल अनुराग थालियाल (से.नि.) ने कहा कि नया कैंपस “त्रिशक्ति” पढ़ाई के साथ एनडीए की तैयारी के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए मुफीद है। वहीं उन्होंने 13 अप्रैल को होने वाले एनडीए-सीडीएस के प्रतिभागियों को सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनायें दी।
देहरादून के सहस्त्रधारा रोड पर स्थित दून डिफेंस एकेडमी द्वारा संचालित फॉउंडेशन कोर्स का नया शानदार खेल सुविधाओं से युक्त कैंपस “त्रिशक्ति’ का उद्घाटन पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेजर जरनल चंद्र प्रकाश(से.नि.) ने डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा कुछ अलग और नया करने को तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह वे पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को उच्च स्तरीय खेल सुविधा प्रदान कर रहें है वह सराहनीय है।

इस अवसर पर डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि त्रिशक्ति में दी जारी रही पढ़ाई के साथ-साथ खेल सुविधाओं का कैडेट्स भरपूर लाभ उठायेंगे। उन्होंने कहा कि कैडेट्स के लिए त्रिशक्ति कैंपस में अब इनडोर बैटमिंटन, स्विमिंग पूल, के साथ-साथ क्रिकेट व बास्केट बॉल खेलने की भी सुविधा दी गई है और जल्दी ही कैडेट्स को शूटिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हम छात्रों को गुणवत्ता परक शिक्षा व उच्च स्तरीय सुविधा प्रदान करें।

इस दौरान फॉउंडेशन कोर्स प्रथम पग के 11वीं की परीक्षा में टॉप 25 छात्रों को 10-10 रूपये नगद ईनाम के रूप में दिए गए और इन सभी इन सभी 25 कैडेट्स नाम लिखे गुब्बारे उड़ाए गए। साथ ही डीडीए के निदेशक संदीप गुप्ता व उपनिदेशक दिव्या गुप्ता के छोटे बेटे शान गुप्ता के साथ-साथ अप्रैल माह में जन्में प्रथम पग कैडेट्स का जन्म दिन केक काटकर मनाया।

इस मौके पर मेजर जरनल आनंद सिंह (से.नि.), कर्नल एच एस (से.नि.), कर्नल अभिषेक ममगाईं (से.नि.), ईएमई कोर के अध्यक्ष आर.एस. असवाल, टच वुड स्कूल के चैयरमेन अमन सक्सेना के अलावा परिजन, मित्रगण, बैच मेट्स, फेकल्टी, स्टाफ व प्रथम पग के सभी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!