Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटनसंस्कृति-कला

महाराज ने ढोल की थाप के साथ किया प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2022 का शुभारंभ

आयोजन से उत्तर-पूर्वी राज्यों के सैकड़ों कलाकार उत्तराखंड की संस्कृति होंगे अवगत

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2022, शनिवार, श्रीनगर (उत्तराखंड)। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा 20 से 22 मई तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2022 का ढोल की थाप के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज रामलीला मैदान में तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2022 का ढोल की थाप के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए इसके लिए लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के बाद पहली बार इस प्रकार का आयोजन होने से पूरे वातावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और लोग कोरोना के भय को भुला पायेंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2022 के आयोजन में उत्तर पूर्व क्षेत्र के कलाकारों और कारीगरों को उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक सही मंच प्रदान करने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “ऑक्टेव फेस्टिवल ऑफ द नॉर्थ ईस्ट” की शुरुआत की गई थी। इस क्षेत्र में आठ राज्य शामिल हैं असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और सिक्किम। इसलिए इसका नाम ऑक्टेव रखा गया। चूँकि शेष भारत उत्तर पूर्वी राज्यों की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कलात्मक अभिव्यक्तियों से पर्याप्त रूप से परिचित नहीं है, शायद दूरी और भौगोलिक सीमाओं के कारण, ऑक्टेव फेस्टिवल ने लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, ऑक्टेव उत्सव जेडसीसी द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने सदस्य राज्यों में से एक में आयोजित किया जाता है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि इस वर्ष उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला ने इस प्रतिष्ठित उत्सव ‘ऑक्टेव -2022 को 20 से 22 मई, 2022 तक श्रीनगर, उत्तराखंड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों के लगभग 250 कलाकार इस उत्सव में भाग ले रहे हैं। इस सांस्कृतिक आयोजन में बीहू, बरडोई नृत्य असम, पुंग चोलम और ढोल चोलम मणिपुर, लाई हरूबा और थांगटा मणिपुर, होजागिरी त्रिपुरा, सिंघी छम्म सिक्किम, तमांग सेलो सिक्किम, युद्ध नृत्य नागालैंड, एफिलो कुघू मुगियंता नागालैंड, रिकम्पादा अरुणाचल प्रदेश, ब्रोजाई अरुणाचल प्रदेश, का शाद मस्तीह/होको मेघालय, वांगला नृत्य मेघालय, मिजोरम आदि नृत्य शामिल हैं।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देश के इस हिस्से के लोगों, खासकर युवाओं और छात्रों को पूर्वोत्तर के उल्लास का जश्न मनाने का दुर्लभ अवसर मिल रहा है। इससे उत्तर-पूर्वी राज्यों के सैकड़ों कलाकार भी उत्तराखंड की संस्कृति का अनुभव कर सकेंगे।

इस मौके पर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक श्रीमती दीपिका पोखरना, कार्यक्रम संयोजक राकेश भट्ट, जगजीत सिंह एवं जनरेल सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!