Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरण

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान के साथ ही दून अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय संगठक श्रद्धेय वी. सतीश ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में भाग लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 01 अक्टूबर 2023,देहरादून। आज, 1 अक्टूबर 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र को स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत महानगर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किए गए।

महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रवास दौरान पधारे भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय संगठक श्रद्धेय वी. सतीश जी का स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही आपके सानिध्य में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मोदी जी के मूल मंत्र के आवाहन पर एक तारीख, एक घंटा, एक साथ देहरादून अंबेडकर मंडल में दून अस्पताल एवं श्री देव सुमन नगर मंडल में सभी कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान के साथ दून अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में श्रद्धेय वी. सतीश जी ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान किया साथ ही सभी युवा पीढ़ी को आह्वान कर शपथ भी दिलाई कि हम सभी लोगों को स्वच्छता की ओर ध्यान देते हुए इस कार्यक्रम को एक दिन न करते हुए, प्रतिदिन हम लोगों को स्वच्छता की ओर ध्यान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश जिस गति से और विकास से आगे बढ़ रहा है उसके साथ-साथ मोदी जी देश को स्वच्छ बनाने के लिए अग्रसर हैं। 2014 में जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश का नेतृत्व किया और बापूजी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को आज मोदी जी साकार कर रहे हैं।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं झाड़ू लगाने से लेकर कचरा बिनने तक कार्य निरंतर कर रहे हैं और देश को एक नया संदेश दे रहे हैं जन-जन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। मोदी जी का कहना है कि अब कचरा मुक्त भारत का समय है।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय विधायक खजानदास, प्रदेश महामंत्री भाजपा खिलेंद्र चौधरी, गोविंद सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, पार्षद रोहन चंदेल, पूनम शर्मा, बबलू बंसल, विशाल गुप्ता, अभिषेक नौटियाल, राजेश बडोनी, आशीष सिंह, अक्षत जैन, विपिन खंडूरी, अभिषेक नौडियाल, वैभव अग्रवाल, आशीष थापा, चुन्नीलाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!