Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कॉंग्रेस के आज से शुरू चुनावी कैम्पेन पर मदन कौशिक ने लगाया सवालिया निशान, कहा – ‘भ्रष्टाचार के नए-नए तरीकों से राज्य को लूटना कांग्रेस का काम’

सत्ता के लालच में कांग्रेस की डूबती नांव में सवार हुए नेता : मदन कौशिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। कॉंग्रेस के आज से शुरू चुनावी कैम्पेन पर सवालिया निशान लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जिस पार्टी के मुख्यमंत्री खुले आम कैमरे पर उत्तराखंड को लूटने का लाइसेन्स देते पकड़े गए हों, वह अब बड़ी बेशर्मी से ‘चारधाम – चार काम’ के नारे दे रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने आरोप लगाया कि कॉंग्रेस के जो प्रवासी नेता अपने घोषणापत्र में गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने, बेहतर स्वास्थ्य सुविदा, रोजगार वृद्धि और अन्य हवा हवाई दावे कर के गए हैं, उन्हे सबसे पहले इन तमाम वादों को सबसे पहले अपने-अपने राज्य की कॉंग्रेस सरकारों में लागू करके दिखाना चाहिए।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राज्य की जनता को चेताते हुए कहा कि अपने घोषणा पत्र कार्यक्रम में एक दूसरे को टोपी पहनाते नज़र आने वाले यही कोंग्रेसी जल्दी ही देवभूमि की राष्ट्रवादी जनता को टोपी पहनाने की कोशिश करते नज़र आने वाले हैं। कल तक साँप-नेवले, उज्याडु बैल, लोकतन्त्र का हत्यारा और भी न जाने कौन कौन सी उपमाओं से एक दूसरे को सुशोभित करने वाले नेता सत्ता के लालच में कोंग्रेसी की डूबती नांव में सवार हैं। इनका उद्देश्य चार धामों की इस पवित्र भूमि में चार नहीं बल्कि एक ही काम को करना है और वह है भ्रष्टाचार के नए-नए तरीकों से राज्य को लूटना। जो कॉंग्रेस अपने शासन के एक भी काम नहीं गिना पाती हो उसके चार काम के झूठे दावों पर जनता कतई भरोसा नहीं करने वाली है। 

उत्तराखंड चुनाव के लिए कोंग्रेसी घोषणापत्र जारी करने वाले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को सबसे अपने राज्य में इन तमाम घोषणाओं को लागू करके दिखाना चाहिए। उन्होने आरोप लगते हुए कहा कि सबसे पहले तो कॉंग्रेस घोषणापत्र के सभी वादे झूठे है और उस पर कॉंग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता भी शून्य है। लिहाजा उत्तराखंड की महान जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है और भाजपा के पक्ष में अपना मन बना चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!