Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को ट्रैफिक मैनेजमेंट में लापरवाही पर हटाया गया

लखनऊ, प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकारकानून-व्यवस्था के साथ ही अतिक्रमण तथा यातायात के सुचारू संचालन को लेकर बेहद गंभीर है। राजधानी लखनऊ के साथ ही कानपुर में यातायात संचालन में लगातार बाधा आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एकशन लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह विभाग ने लखनऊ तथा कानपुर के पुलिस कमिश्नर को हटाया गया है।

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर लगातार ट्रैफिक जाम के साथ ही लखनऊ और कानपुर नगर में भी यातयात संचालन में लगातार बाधा से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लखनऊ के साथ ही कानपुर में भी अवैध वाहन स्टैंड को हटाने की कार्रवाई की गई, लेकिन यह फिर से संचालित होने लगे। इसी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन का इशारा दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर तथा कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। फिलहाल दोनों अधिकारी डीजीपी मुख्यालय से अटैच रहेंगे। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की जगह एसबी शिरोडकर को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। एसबी शिरोडकर अभी तक एडीजी अभिसूचना के पद पर कार्यरत हैं। कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा की जगह पर बीपी जोगदंड को पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को ट्रैफिक मैनेजमेंट में लापरवाही पर हटाया गया है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा को पिछले माह तीन जून को नई सड़क पर भड़की हिंसा और पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के बाद हटाने की बात कही जा रही है। कानपुर रोड पर लग रहे भीषण जाम के कारण शासन ने उन्हें हटाया है। कानपुर रोड पर दो दिन से भी भीषण जाम लग रहा था। रविवार रात को प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार खुद कानपुर रोड पर जाम लगने का कारण जानने के लिए बंथरा पहुंचे थे।

पहले से बनने लगा था माहौल

लखनऊ-कानपुर स्टेट हाइवे पर लम्बे ट्रैफिक जाम के कारण रविवार देर रात बंथरा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनकर के निलंबित किया गया था। उनके स्थान पर सुखवीर सिंह भदौरिया को थाने की कमान सौंपी गई है। इससे पहले लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चन्द्र शाक्य को हटाकर लखनऊ में डीसीपी दक्षिणी बनाया गया था। उनके स्थान पर राहुल राज को डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया था, लेकिन उनके अभी तक इस पद का चार्ज ना लेने पर सुभाष चन्द्र शाक्य ही इस काम को देख रहे हैं।

लखनऊ और कानपुर के पुलिस कमिश्नर बदले

  • एसबी शिरोडकर पुलिस कमिश्नर लखनऊ बने
  • बी.पी. जोगदण्ड पुलिस कमिश्नर कानपुर बने
  • डीके ठाकुर को प्रतीक्षारत किया गया
  • विजय कुमार मीना भी प्रतीक्षारत किए गए
  • विजय कुमार डीजी सीबीसीआईडी बने
  • गोपाल लाल मीना डीजी को-ऑपरेटिव सेल बने
  • विजय कुमार मौर्य डीजी होमगार्ड बने

यातायात संचालन में बाधा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर है। जिलाधिकारी तथा एसपी/एसएसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान भी वह जिलों में यातायात संचालन पर फीडबैक लेते रहते हैं।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!