Breaking News :
>>प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर>>हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गाँवों का संपर्क टूटा>>भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी>>गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ऋतु खण्डूडी>>वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण : मुख्यमंत्री धामी>>सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें>>इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी>>चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक>>धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ>>सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड

15 से अधिक गांवों में रस्सी-ट्रॉली के सहारे चल रही है जिंदगी

उत्तरकाशी: सीमांत उत्तरकाशी जिले के 15 से अधिक गांवों को रस्सी-ट्रॉलियों के झंझट से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। ट्रॉलियों में हादसे होते जा रहे हैं और तंत्र बेखबर बना हुआ। पिछले पांच सालों के दौरान उत्तरकाशी जनपद में ट्रॉली से गिरने वाले दर्जनों हादसे हो चुके हैं। इन ट्रॉलियों के स्थान पर स्थाई समाधान नहीं हुए। नतीजा, आज भी 15 से अधिक गांव के ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए स्वयं बनाई अस्थायी कच्ची पुलिया और रस्सी-ट्रॉलियों का सहारा लेना पड़ रहा है।

उत्तरकाशी जिले की गंगा व यमुना घाटी में विकास के लिए लोग लंबे समय से तरस रहे हैं। कुछ सुविधाएं ग्रामीणों को मिल रही थी तो वह वर्ष 2012 व 2013 की आपदा ने छीनी। जनपद के छोटे-बड़े 16 से पुल बह गए थे। इनमें से संगमचट्टी में एक छोटा पैदल पुल, डिगिला में बेली ब्रिज, बनचौरा, बड़ेथी, अठाली, जोशियाड़ा व उत्तरो, डिडसारी में झूलापुल तो बनकर तैयार हो गए हैं, लेकिन शेष पुलों पर या तो आधा-अधूरा कार्य हुआ अथवा हुआ ही नहीं।

इसके चलते 15 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चामकोट, खरादी, नलूणा, ठकराल पट्टी के गौल, फूलधार, कुर्सिल, स्याबा, नगाणगांव, मशालगांव, सुंकण, थान आदि गांवों के लोग तो 2012 से रस्सी व ट्रॉलियों के सहारे ही नदियों को पार कर रहे हैं। गजोली-भंकोली, सटूड़ी, हलारा गाड़, खेड़ाघाटी व बाडिया में बने अस्थायी पुल भी हर बरसात में बह जाते हैं। सो, ग्रामीणों को फिर ट्रॉली का सहारा लेना पड़ता है।

20 साल से चल रही ट्रॉली के सारे जिंजदगी 

मोरी ब्लॉक के भखवाड़, सल्ला गांव को जोड़ने के लिए दो स्थानों पर करीब 20 वर्ष पहले ट्रॉली लगाई गई थी। 2013 की आपदा के दौरान इन ट्रॉलियों की मरम्मत तो हुई, लेकिन उसके बाद कोई ध्यान नहीं दिया गया। भखवाड़ गांव की प्रधान अतरी देवी ने बताया कि सात साल पहले भखवाड़ की ट्रॉली से गिरकर सत्तारदीन व गणेश लाल की मौत हुई थी। जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं। सल्ला गांव के प्रधान कमलेश ने बताया कि सल्ला गांव को लिए एक झूला पुल है, लेकिन झूला पुल से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इस लिए ग्रामीण ट्रॉली का सहारा लेने है। अभी तक इस ट्रॉली से कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। सल्ला गांव के लिए पांच साल पहले सड़क स्वीकृत हुई थी। वन अधिनियम के कारण स्वीकृति नहीं मिली। अब ठडियार-भखवाड़ से सल्ला गांव के लिए सड़क का प्रस्ताव बन रहा है।

स्कूल जाते समय गिर चुके हैं कई छात्र 

अगस्त 2016 में असी गंगा नदी पर सेकू गांव को जोडऩे वाली ट्रॉली से दो स्कूल छात्र गिरे। दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आई। साथ ही इस ट्रॉली से कई ग्रामीण भी घायल हुआ थे। पिछले साल अगस्त में बड़कोट तहसील के खरादी के पास एक छात्रा ट्रॉली से यमुना नदी थी। छात्रा को स्थानीय लोगों ने बहने से बचा दिया था।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. आशीष चौहान का कहना है कि नलूणा और खरादी में पुल का निर्माण तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां तक ट्रॉली को खींचने की व्यवस्था है वह की जा रही है। जिससे छात्रों और ग्रामीणों परेशानी न हो। मोरी के सल्ला में हुई बच्ची के ट्रॉली से गिरने की घटना की भी जांच की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!