Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
देशपर्यटन

गोवा में G-20 पर्यटन कार्य समूह की अंतिम बैठक : पर्यटन मंत्री रेड्डी ने कहा – ‘भारतीय क्रूज उद्योग में अपार संभावनायें’

➤केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पहले सत्र को संबोधित किया
➤रेड्डी ने भारतीय क्रूज उद्योग की विशाल विकास क्षमता पर प्रकाश डाला
➤इससे पहले तीसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक श्रीनगर में आयोजित हुई थी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2023, सोमवार, पणजी। पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक के साथ-साथ अंतिम G-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक सोमवार को गोवा में शुरू हुई। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने “क्रूज पर्यटन को सतत और जिम्मेदार यात्रा के लिए एक मॉडल बनाना” विषय पर आयोजित पहले सत्र को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रूज उद्योग की विशाल विकास क्षमता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के दौरान क्रूज पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

अपने संबोधन के दौरान रेड्डी ने कहा कि भारतीय क्रूज उद्योग में अपार विकास संभावनायें हैं। उन्होंने कहा कि 7500 किलोमीटर की तटरेखा और एक विशाल नदी प्रणाली के साथ भारत संभावित क्रूज पर्यटन स्थलों में से एक है, जहाँ इसके कई बेहतरीन पर्यटन स्थलों को अभी तक दुनिया के सामने प्रकट नहीं किया गया है। रेड्डी ने कहा कि पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करके जहाजों के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने 2050 तक शुद्ध शून्य कार्बन परिभ्रमण के पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए अपने विचार साझा किए।रेड्डी ने इस बात पर प्रकाश डाला किपर्यटन में प्लास्टिक की एक सर्कुलर अर्थव्यस्था की ओरभारत सरकार बहुत अधिक जोर दे रही है और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत के पास दुनिया में हरित ऊर्जा की चौथी सबसे बड़ी क्षमता, चौथी सबसे बड़ी पवन ऊर्जा क्षमता और 5वीं सबसे बड़ी सौर स्थापित क्षमता है।

इससे पहले बैठक में हिस्सा लेने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का गोवा पहुँचने पर पारंपरिक स्वागत किया गया। पर्यटन कार्य समूह की बैठक के दौरान G-20 सदस्य देशों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभिन्न राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में क्रूज टूरिज्म, ग्लोबल टूरिज्म प्लास्टिक इनिशिएटिव और पब्लिक प्राइवेट सेक्टर की महत्वपूर्ण पहलें शामिल हैं।

गोवा में चौथी पर्यटन कार्य समूह की बैठक 19 से 20 जून तक जबकि पर्यटन मंत्रियों की बैठक 21 से 22 जून तक आयोजित होगी। 20 जून यानी मंगलवार को मुख्य कार्यक्रम से अलग राष्ट्रीय स्तर का एक अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जो देश में क्रूज पर्यटन के विकास के लिए स्थिरता के सिद्धांत की विभिन्न चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श करने के लिए ‘भारत को क्रूज पर्यटन का केंद्र बनाना’ विषय पर केंद्रित होगा। क्रूज पर्यटन (तटीय, द्वीप, क्षेत्रीय और नौकायन) के कई पहलू, तटीय राज्यों के दृष्टिकोण, अंतर्देशीय जलमार्गों में निजी और सार्वजनिक हितधारक, नदी के किनारे के राज्यों पर दृष्टिकोण इस आयोजन के दौरान चर्चा के प्रमुख क्षेत्र होंगे।

वहीं 21 जून, बुधवार को गोवा में पर्यटन मंत्रालय द्वारा वैश्विक यात्रा और पर्यटन परिषद और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के सहयोग से एक ‘सार्वजनिक निजी संवाद: G-20 अर्थव्यवस्थाओं के लिए यात्रा और पर्यटन का महत्व’ का भी आयोजन किया जाएगा। जबकि 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर गोवा सरकार द्वारा एक विशेष योग सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र G-20 के तमाम पर्यटन मंत्रियों और प्रतिनिधियों को योग का एक आकर्षक अनुभव प्रदान करेगा।
गोवा में G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक और पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक का उद्देश्य आर्थिक विकास को मजबूत करना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और क्षेत्र के सतत विकास को बढ़ावा देना है। गुजरात के कच्छ के रण में पहले पर्यटन कार्य समूह की बैठक आयोजित हुई थी जबकि दूसरी बैठक सिलीगुड़ी में और तीसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक श्रीनगर में आयोजित हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!