Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
स्वास्थ

एक्सपर्ट से जानिए, सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना फायदेमंद है या नुकसानदायक ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। सर्दियों के मौसम में हमारी त्वचा काफी सूखी और रूखी हो जाती है। ठंड और कम आर्द्रता की वजह से स्किन पर असर पड़ता है। ऐसे में सर्दियों में अपने चेहरे का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है ताकि त्वचा को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखा जा सके। वहीं सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग गर्म पानी से अपना चेहरा धोना पसंद करते हैं। गर्म पानी से चेहरा धोने की यह आदत कई लोगों को आरामदायक लगती है, इसलिए, सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना फायदेमंद है लेकिन बहुत अधिक गर्म नहीं होना चाहिए। सही तापमान का पानी इस्तेमाल करके इसके फायदे उठाए जा सकते हैं और नुकसान से बचा जा सकता है।

आइए यहाँ जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक…

त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं
सबसे पहले तो गर्म पानी से चेहरे की सफाई बेहतर हो जाती है. जब हम अपना चेहरा गर्म पानी से धोते हैं तो पानी की गर्मी के कारण हमारी त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं। इन खुले रोमछिद्रों से त्वचा में जमा गंदगी, तेल, और डेड सेल्स बाहर निकल जाते हैं और चेहरा साफ हो जाता है. यही कारण है कि गर्म पानी से चेहरे की सफाई अच्छी हो जाती है, लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पानी बहुत अधिक गर्म नहीं होना चाहिए। अत्यधिक गर्म पानी से हमारी त्वचा झुलस सकती है और इससे चेहरे पर दर्द, लालिमा जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

चेहरे की चमक बढ़ती है
गुनगुने पानी से चेहरा धोने का फायदा यह है कि इससे चेहरे की रक्त संचार बढ़ जाती है, जिसके कारण चेहरे की चमक आती है। दरअसल, जब हम गुनगुने पानी की मदद से अपना चेहरा धोते हैं तो पानी की हल्की गर्मी के कारण चेहरे की रक्त वाहिकाएं खुल जाती हैं। इससे चेहरे की रंगत में सुधार होता है और चेहरे की स्वस्थ, चमकदार और ताजगी भरी चमक आती है इस तरह सर्दियों में  गुनगुने पानी से चेहरा फायदेमंद होता है।

चेहरे की सूजन में कमी आती है
सर्दियों में कई बार हमारा चेहरे सुबह उठने के बाद सुजा हुआ दिखता है ऐसे में गुनगुने पानी से चेहरा धोने से फायदे के फायदे होते हैं, इससे चेहरे की सूजन और दर्द में भी कमी आती है।

नुकसान:

  • बहुत गर्म पानी से त्वचा जल सकती है. इससे लालिमा, सूजन और झुर्रियां पड़ सकती हैं।
  • गर्म पानी से त्वचा की नमी बहुत ज्यादा निकल जाती है जिससे रूखापन और इरिटेशन हो सकता है।
  • इससे त्वचा का प्राकृतिक तेल व नमी खत्म हो सकती है।
  • सेंसिटिव स्किन वालों को गर्म पानी से एलर्जी, लालिमा या खुजली हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!