Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गुजरात में रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2022, शनिवार, अहमदाबाद/ मेहसाणा। AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6 जून 200 को गुजरात के मेहसाणा शहर में ‘तिरंगा यात्रा’ के साथ रोड शो करेंगे। ‘आप’ के एक नेता ने शनिवार को कहा कि वह रोड शो के दौरान एक सभा को भी संबोधित करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यह तीन महीने में गुजरात की चौथी यात्रा होगी, जहां इस साल दिसंबर में चुनाव होने हैं।

मेहसाणा में वह एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ करेंगे भव्य ‘तिरंगा यात्रा’

AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा, ‘6 जून को केजरीवाल दोपहर 3:00 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और मेहसाणा का दावा करेंगे। मेहसाणा में वह एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ करेंगे, जो शहर के नगरपालिका शापिंग सेंटर से शुरू होगी। वह रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे।

परिवर्तन यात्रा 15 मई को शुरू हुआ था, जो 5 जून को समाप्त होगी। केजरीवाल आखिरी बार 11 मई को गुजरात गए थे, जब उन्होंने राजकोट की यात्रा की थी। 1 मई 2022 को उन्होंने भारतीय ट्राइबल पार्टी के प्रमुख छोटू वसावा के साथ भरूच में आयोजित एक आदिवासी रैली ‘आदिवासी संकल्प महासम्मेलन’ को संबोधित किया था।

खुद को भाजपा-कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश कर रही ‘आप’

विदित रहे कि चुनाव से पहले ‘आप’ खुद को गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। गुजरात में यह दूसरी ‘तिरंगा यात्रा’ है, जिसमें केजरीवाल हिस्सा लेंगे। इससे पहले, उन्होंने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 अप्रैल को अहमदाबाद में अपना पहला रोड शो किया था।

मुख्यमंत्री केजरीवाल की गुजरात यात्रा ‘आप’ की तीन सप्ताह की ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन पर हो रही है। आप नेताओं ने यात्रा के दौरान गुजरात के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचने की कोशिश की थी ताकि लोगों को अपनी चिंताओं को व्यक्त करने का मौका दिया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!