Breaking News :
>>चारधाम यात्रा- 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
उत्तराखण्ड

नए लुक में दिखेगा केदारनाथ मंदिर, शुरू हुआ पत्थर बिछाने का काम

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ मंदिर परिसर में पहाड़ी पत्थर (पठाली) बिछाने का काम शुरू हो गया है। एएसआइ (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) इस कार्य को अंजाम दे रहा है। वहीं, मंदिर के ठीक सामने 250 मीटर लंबे रास्ते पर भी शीघ्र पत्थर बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के लिए सभी कार्यदायी एजेंसियां युद्धस्तर पर कार्य में जुटी हैं। मंदिर परिसर में एएसआइ पठाली बिछाने का कार्य कर रहा है। अब तक मंदिर से लगभग दस मीटर आगे तक पठाली बिछाई जा चुकी हैं।

वहीं, मंदिर के ठीक सामने 250 मीटर लंबे और 50 फीट चौड़े रास्ते पर भी जल्द पठाली बिछाई जानी हैं। इसके लिए 2500 पठालियों की नक्काशी की जा चुकी है। जबकि, कुल 40 हजार पठालियों की आवश्यकता है।

फिलहाल छह मशीनें पठालियों को काटने का काम कर रही हैं और कार्य समय से पूरा करने के लिए मशीनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि मंदिर परिसर के चारों ओर एएसआइ और परिसर में लोनिवि पठाली बिछाएगा। स्थानीय कारीगरों को भी पठालियों की नक्काशी का काम सौंपा गया है। साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व मध्यप्रदेश से भी कारीगर बुलाए गए हैं।

कार्य की धीमी गति से डीएम खफा

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ से गौरीकुंड तक पैदल मार्ग का निरीक्षण किया और कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि निर्माण कार्यों मे ढिलाई बरती गई तो जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि पैदल मार्ग पर जेई मौके पर नहीं मिले तो उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ठेकेदार की कार्यशैली पर भी नाराज दिखे और आगाह किया कि तीन दिन के भीतर कार्य पूरा न होने पर दूसरे ठेकेदार को काम सौंप दिया जाएगा।

डीएम ने रुद्रा प्वाइंट से भैरव गदेरे तक मजदूरों की संख्या बढ़ाने की भी हिदायत दी। 600 मीटर के इस हिस्से में फिलहाल 20 मजदूर कार्य कर रहे हैं।

यह भी दिए निर्देश

-केदारनाथ पैदल मार्ग में खाली पड़े स्थानों पर दुकानें बनाई जाएं।

-विद्युत लाइन अंडरग्राउंड करने से क्षतिग्रस्त हुए रास्ते को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

-सोनप्रयाग में पत्थर काटने के कार्य में तेजी लाई जाए।

कार्य प्रगति की नियमित रिपोर्ट दे लोनिवि

जिलाधिकारी ने गुप्तकाशी स्थित लोनिवि निरीक्षण भवन में अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिए कि केदारनाथ से गौरीकुंड तक पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से भेजना सुनिश्चित करें।

कहा कि यात्रा शुरू होने में अब एक माह से भी कम का समय बचा है। लिहाजा, कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हो सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!