Breaking News :
>>मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, पहली बार शटल सेवा होगी संचालित>>विदेश मंत्री जयशंकर ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ के 79वें सत्र में शामिल होने के लिए पहुँचे अमेरिका>>हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने लॉन्च किया घोषणा पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने लांच की प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट>>बेलगाम ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज>>सिकंदर से आए भाईजान के लुक ने मचा दी इंटरनेट पर तबाही>>उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी का हुआ निधन >>इस खट्टी-मीठी ड्रिंक से मिलेगा कमाल का ग्लो, जानिए ग्लोइंग स्किन ड्रिंक का राज>>शिक्षा विभाग को मिले 292 और अतिथि शिक्षक>>विश्व पर्यटन दिवस पर महाराज ने किया 85 लेम्बोर्गिनी कारों के डेलिगेशन का स्वागत>>क्षतिग्रस्त केदारनाथ मार्ग के लिए 9 करोड़ 64 लाख रुपए आवंटित>>गैस को हरित बनाने की प्रक्रिया के लाभ>>यूएलएमएमसी की निकाय बैठक में कई प्रोजेक्ट्स को मिली हरी झंडी>>उत्तराखण्ड के चार गाँवों को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार>>आखिरकार आ ही गया कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ का पहला लुक, दिवाली धमाका बनकर आयेंगे रूह बाबा>>देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल का मास्टर स्ट्रोक, 07 वर्षो से चली आ रही कार्यप्रणाली को किया समाप्त>>पर्यटन में नया मुहावरा गढ़ने को बेताब उत्तराखंड, नए डेस्टिनेशन के रूप में किया जा रहा विकसित >>एसडीआरएफ ने नदी में फंसे तीन चरवाहों और बकरियों को बचाया>>चमकदार त्वचा पाने के लिए सेब के छिलकों का करें इस्तेमाल, जानिए तरीका>>आदिवासियों के संसाधनों को घुसपैठियों के हाथों में दे रही झारखंड सरकार : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

आदिवासियों के संसाधनों को घुसपैठियों के हाथों में दे रही झारखंड सरकार : मुख्यमंत्री धामी

‘झारखंड सरकार एवं विपक्ष डेमोग्राफी के साथ खिलवाड़ करने की रच रहे साजिश’

मुख्यमंत्री धामी ने कुंडहित, झारखण्ड में आयोजित “परिवर्तन सभा” को किया संबोधित

आकश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024, देहरादून /जामताड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंडहित, जामताड़ा, झारखण्ड ( नाला विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित “परिवर्तन सभा” में प्रतिभाग किया।

हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बाबा बद्री-केदार की पावन भूमि उत्तराखंड से सभी के बीच में पधारे हैं। उन्होंने कहा कुंडहित क्षेत्र की जनता और उनका प्रेम, देखकर ऊर्जा का संचार हुआ है। झारखंड की भाजपा ने जो अभियान चलाया है, यह अभियान रुकना नही चाहिए। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड और झारखंड राज्य एक साथ अस्तित्व में आए थे। दोनों ही राज्य अपनी प्राचीन संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं। झारखंड में अपार वन संपदा, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी समाज की साहस वीरता का गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने कहा सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ हमारे आदिवासी लोगों ने आवाज उठाई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद आदिवासी समाज की सुध नही ली गई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने झारखंड राज्य निर्माण कर राज्य एवं आदिवासी समाज के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री  नरेंद मोदी ने आदिवासी समाज के सम्मान स्वाभिमान बढ़ाने के लिए निरंतरता से कार्य किया है। उन्होंने कहा हमें गर्व है कि आदिवासी समाज की बेटी द्रोपति मुर्मू देश ही राष्ट्रपति हैं। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। 200 करोड़ की लागत से आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी हेतु अनेक संग्रहालय बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आदिवासी समाज को केंद्र में रखते हुए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, जैसे अनेक योजनाओं से लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। आज की योजनाएं महज कागजी नहीं अपितु प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में झारखंड को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। झारखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, हाईवे, एलिवेटेड सड़क, 57 नए रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण एवं पुनर्निर्माण, राज्य में वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी, 20 एकलव्य आवासीय विद्यालय की आधारशिला, देवघर में एम्स का निर्माण, जैसे अनेकों कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत 1 करोड 02 लाख लोगों के कार्ड बने हैं, आवास योजना के तहत 55 लाख लोगों के लिए आवास का निर्माण किया गया है।38 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिए गए हैं। 32 लाख परिवारों को शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। 30 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 33000 किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण हुआ है। जामताड़ा क्षेत्र में करीब 340 कि.मी की सड़क का निर्माण हुआ है। जामताड़ा जिले में करीब 88 हजार किसानों को 154 करोड़ की सम्मान निधि दी गई है। योजनाओ के साथ प्रधानमंत्री ने देशहित में भी कई कड़े और बड़े फैसले लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर विकास कर जन कल्याण को प्राथमिकता देने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा है और दूसरी ओर तुष्टिकरण करने वाले, भाई भतीजा बाद करने वाले, भ्रष्टाचार में डूबे हुए जे.एम.एम, आरजेडी और कांग्रेसी गैंग हैं। झारखंड सरकार एवं विपक्ष के लोग झारखंड में डेमोग्राफी के साथ खिलवाड़ करने की साजिश रच रहे हैं। झारखंड सरकार के संरक्षण में घुसपैठियों को शरण दी जा रही है। विपक्ष के लोग आदिवासियों की जमीन उनके संसाधनों और संस्कारो को घुसपैठियों के हाथों में देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। यह घुसपैठिये हमारी बेटियों की जिंदगियों के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के कई इलाकों में “हिंदुओं और आदिवासियों झारखंड छोड़ो” के नारे लगते हैं। ऐसे लोगों का संरक्षण झारखंड सरकार और इनके विपक्षी साथी कर रहे हैं। झारखंड में हो रही घुसपैठ से आने वाले समय में बड़ी संख्या में घुसपैठिए भर जाएंगे। पहले इस क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या 44 से घटकर 28 प्रतिशत हो गई है। ये बड़ा सवाल है…? इस प्रश्न का उत्तर हम सब ने मिलकर खोजना है। झारखंड सरकार ने आदिवासियों के साथ हमेशा धोखा किया है। झारखंड में दो लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं। भाजपा की सरकार आने पर इन सभी पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा झारखंड की भ्रष्ट सरकार, पैसा लेकर पेपर बाटती है। झारखंड के मुख्यमंत्री कई घोटाले में जेल की हवा खाकर, जमानत में बाहर आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में दुर्गा पूजा पर रोक लगाने की साजिश हो रही है। कांग्रेस और जेएमएम सरकार दुर्गा पूजा के पंडाल न लगाने के साजिश रचती है। उन्होंने जनता से झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित सोरन, विधायक अपर्णा सिंह गुप्ता, विधायक विवेकानंद, श नारायण, विपिन देव, विनय रौहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!