Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
विशेषस्वास्थ

शरीर के लिए गुणकारी है गुड़

आकाश ज्ञान वाटिका। गुड़ एक उपयोगी खाद्य पदार्थ माना जाता है। इसका उपयोग भारत में अति प्राचीन काल से होता आ रहा है। भारत की साधारण जनता इसका व्यापक रूप में उपयोग करती है तथा यह भोजन का एक आवश्यक व्यंजन है। इसमें कुछ ऐसे पौष्टिक तत्व विद्यमान रहते हैं जो चीनी में नहीं रहते। स्वच्छ चीनी में केवल चीनी ही रहती हैं, पर गुड़ में 90 प्रतिशत के लगभग ही चीनी रहती है। शेष में ग्लूकोज, खनिज पदार्थ, विटामिन आदि स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी पदार्थ भी रहते हैं। आयुर्वेदिक दवाओं तथा भोज्य पदार्थों में विभिन्न रूपों में इसका उपयोग होता है।

गुड़ में शरीर को ठंडा रखने के गुण होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन, विटामिन बी आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ की तासीर गरम मानी गई है। यही वजह है कि यह शरीर में मौजूद अग्नि तत्व को तेज करता है अर्थात शरीर के मेटाबॉल्जिम को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। यही कारण है कि गुड़ का सेवन करने से त्वचा में भी निखार आता है। इसमें पाए जाने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम्स हमारे पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करते हैं। अगर आप लंबे समय तक जवां रहना चाहते हैं तो डाइट से नमक और चीनी की मात्रा बिल्कुल हटा दें। नमक के ऑप्शन के तौर पर सेंधा नमक और चीनी की जगह शहद और गुड़ का इस्तेमाल करें। जो हर तरीके से हैं सेहत के लिए फायदेमंद। नौ दिनों के व्रत में ऐसी कई रेसिपीज़ हैं जिन्हें बनाने में चीनी का इस्तेमाल होता है तो क्यों न इस बार गुड़ के साथ रेसिपीज़ को बनाएं जायकेदार।

गुड़ के फायदे

गुड़ किडनी और लंग्स के लिए भी फायदेमंद होता है। गुड़ पाचन तंत्र को भी ठीक करता है । पाचनतंत्र सही होने पर न केवल शारीरिक सेहत सही रहती है, बल्कि इसका दीर्घकालिक असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व न केवल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं, बल्कि शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने में भी सहायक होते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम दूर करने में मदद मिलने के साथ ही विभिन्न प्रकार के संक्रमण से भी रक्षा होती है। इसमें मौजूद आयरन की भरपूर मात्रा लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ाने में मदद करती है। इसमें फोलेट भी पाया जाता है। इसलिए यह एनीमिक लोगों के लिए खासतौर से लाभदायक होता है। गुड़ में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखने में मदद करता है साथ ही शरीर में मौजूद अतिरिक्त पानी की मात्रा को कम करने में मदद करता है। इससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसका सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। यह किडनी और लंग्स के लिए भी फायदेमंद होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!