Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
खेल-जगत

IPL 2018: स्टीव स्मिथ की जगह राजस्थान की टीम में आया ये तूफानी खिलाड़ी

नई दिल्ली :स्टीव स्मिथ के आइपीएल 2018 से बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने द. अफ्रीका के तेज़ तर्रार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। विकेटकीपर- बल्लेबाज़ क्लासेन को राजस्थान की टीम ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है।

द.अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ को राजस्थान की टीम ने इसलिए चुना है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में खत्म हुई भारत के खिलाफ वनडे और टी 20 दोनों ही सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 26 साल के इस खिलाड़ी ने वनडे और टी 20 दोनों में ही भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए अपने दूसरे ही मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था।

भारत की नाक में किया था दम

क्लासेन ने भारत के खिलाफ खेले गए टी 20 सीरीज़ के दूसरे मैच में सिर्फ 30 गेंदों पर 69 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत से जीत छीन ली थी। इस मैच में क्लासेन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी का नज़ारा दिखाते हुए भारतीय गेंदबाज़ों की क्लास लगा दी थी। इस मैच में क्लासेन ने 7 छक्के और 3 चौके जड़कर अपनी काबिलियत को दर्शाया था। इससे पहले वनडे सीरीज़ में भी क्लासेन ने अपने बल्ले का दम दिखाया था और जोहानिसबर्ग में गुलाबी कपड़ों में खेले गए चौथे मुकाबले में 27 गेंदों में 43 रन की दमदार पारी खेलकर द. अफ्रीका को जीत दिलाई थी।

स्टीव स्मिथ को बॉल टेंपरिंग की घटना में शामिल पाए जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर एक साल का बैन लगा दिया था। इसके बाद स्मिथ और वॉर्नर दोनों को ही इस बार आइपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिली थी। हालांकि इन स्मिथ और वॉर्नर दोनों ने ही अपनी-अपनी आइपीएल टीमों की कप्तानी पहले ही छोड़ दी थी। जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने वॉर्नर की जगह इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स को अपनी टीम में शामिल किया था और अब राजस्थान की टीम ने क्लासेन को स्थिथ के रिप्लेसमेंट के तौर पर खरीद लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!