Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
देश

सूडान से लौटे भारतीयों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगा जैसे हम मृत्युशय्या पर थे’’

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2023, गुरुवार, नई दिल्लीभारत ने अब तक सूडान से कम से कम 670 भारतीय नागरिकों को निकाल लिया है और नियमित सेना और एक अर्धसैनिक बल के बीच संघर्षविराम समाप्त होने से पहले संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश से अपने और नागरिकों को बचाने की कोशिश लगातार जारी है।

हरियाणा के सुखविंदर के जो सूडान में फंसे थे और उन 360 भारतीयों में से एक हैं जो ऑपरेशन कावेरी के तहत पहले बैच में भारत पहुंचे हैं। सुखविंदर पेशे से इंजीनियर हैं और सूडान से निकल कर सऊदी अरब के रास्ते नई दिल्ली पहुंचे हैं।

सुखविंदर हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। सुखविंदर सूडान की परिस्थितियों को याद करके अभी भी डर जाते हैं। उन्होंने बताया कि हम एक बंद कमरे में रह रहे थे, यह ऐसा था कि हम मृत्युशय्या पर हों। सुखविंदर का कहना था ‘ऐसे लग रहा था कि हम मृत्युशय्या पर थे……….’

अभी कभी सूडान नहीं जाऊंगा : छोटू

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर उतरने के तुरंत बाद छोटू ने एक समाचार एंजेसी से बात करते हुए कहा कि अब मैं कभी भी सूडान नहीं जाऊंगा। अपने देश में ही रहकर कुछ भी कर लूंगा लेकिन सूडान कभी वापस नहीं जाऊंगा।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले छोटू सूडान की एक फैक्ट्री में काम करते थे। छोटू अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि वह सूडान से निकल कर सुरक्षित भारत आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं मरकर वापस आ गया हूं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सूडान से सुरक्षित निकाले गए लोगों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि भारत अपनों की वापसी का स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी 360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया है।

तसमेर सिंह ने सूडान में चल रहे संघर्ष के दौरान अपने अनुभव को डरावना बताया

पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले तसमेर सिंह (60) जो सूडान से सुरक्षित भारत लाए गए हैं। उन्होंने सूडान में चल रहे संघर्ष के दौरान अपने अनुभव को डरावना बताया। उन्होंने कहा कि हम एक मृत शरीर की तरह थे, बिना बिजली, पानी के एक छोटे से घर में घूम रहे थे। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम अपने जीवन में इस तरह की स्थिति का सामना करेंगे, लेकिन भगवान का शुक्र है कि हम जिंदा हैं।

सूडान से निकाले गए भारतीय नागरिकों के जत्थे ने दिल्ली में उतरकर अपने वतन लौटने के बाद राहत की सांस ली। वहीं, राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि सऊदिया की उड़ान में दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने वालों में 19 लोग केरल के हैं।

ऑपरेशन कावेरी

सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। इसके लिए वायुसेना और नौसेना की मदद ली जा रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय वायुसेना के दो विमान C-130J सऊदी अरब के जेद्दाह में स्टैंडबाय पर हैं। इसी तरह नौसेना का जहाज IANS सुमेधा पोर्ट सूडान भी पहुंच गया है। इसी जहाज से पहले भारतीयों को जेद्दाह लाया जा रहा है और यहां से लोग C-130J के माध्यम से नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं।

सूडान के अलग-अलग हिस्सों से पोर्ट सूडान तक पहुंचने के लिए बसों की मदद भी ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सूडान में चल रहे गृहयुद्ध के समय करीब 4000 भारतीय फंसे हुए थे जिसमें से अब तक लगभग 1100 को सुरक्षित भारत पहुंचाया जा चुका है। जबकि 3 बैट में करीब 670 नागरिक भारत पहुंच चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!