Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए चीनी सैनिक को भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को सौंप दिया, पेश की इंसानियत की मिसाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2020, बुधवार। गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर चीनी सैनिक को भारतीय सैनिकों ने छोड़ा दिया। यह सैनिक पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। सैनिक को छोड़े जाने की जानकारी चीन की सरकारी मीडिया ग्‍लोबल टाइम्‍स द्वारा दी गई है। ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने कहा कि एक चीनी सैनिक, जो पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में एलएसी पर भटक गया था, उसे बुधवार सुबह भारत द्वारा चीनी सेना को सौंप दिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुरोध पर उनके याक को खोजने में कर रहा था मदद 

इससे पहले भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर बताया था कि पकड़े गए सैनिक की पहचान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के कॉरपोरल वांग या लांग के रूप में हुई है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे चुशुल-मोल्डो सीमा प्वाइंट पर चीनी सेना के हवाले कर दिया जाएगा। पीएलए की वेस्टर्न थियेटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कर्नल झांग शुइली ने दावा किया कि चीनी सैनिक 18 अक्टूबर की शाम को चीन-भारत सीमा पर उस वक्त लापता हो गया था, जब वह स्थानीय लोगों के अनुरोध पर उनके याक को खोजने में मदद कर रहा था।

पेश की इंसानियत की मिसाल पेश भारतीय सेना ने 

रिपोर्टों के मुताबिक, वह पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में भटक गया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि हिरासत में लेने के बाद भारतीय सेना ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए इस चीनी सैनिक को अत्यधिक ऊंचाई और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, खाना और गर्म कपड़े समेत अन्‍य जरूरी चिकित्सा मदद मुहैया कराई गई। माना जा रहा है कि वह अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया होगा।

लापता सैनिक को खोजकर उसकी मदद करने और लौटाने का वादा किया था भारतीय पक्ष ने

पीएलए के सीमा पर तैनात सैनिकों ने इसकी जानकारी भारतीय सेना को दी और उम्मीद जताई कि भारतीय पक्ष उसकी खोज और बचाव में मदद करेगा। भारतीय पक्ष ने लापता सैनिक को खोजकर उसकी मदद करने और लौटाने का वादा किया है। कर्नल झांग ने कहा, भारतीय पक्ष से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक लापता चीनी सैनिक को खोज लिया गया है और चिकित्सकीय जांच के बाद उसे चीन के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय पक्ष जल्द से जल्द अपना वादा निभाएगा और दोनों देशों के वरिष्ठ कमांडरों के बीच सातवें दौर की वार्ता में बनी सहमति को लागू करेगा ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनी रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!