Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त उप जिलाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश, जानिए

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 2 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वीडियो कॉन्फरेंस के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कोविड केयर सेन्टर में गम्भीर अवस्था वाले संक्रमित व्यक्त्तियों हेतु बैड आरक्षित रखें जाय तथा हल्के लक्षण वाले व्यक्तियों को होम आइसोलेशन या कोविड केयर सेन्टर में रखा जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सकों का पैनल व रोस्टर बनाने के निर्देश दिये जो आईसीएमआर की गाईडलाईन के अनुसार तय करेगें कि किस लक्षण वाले व्यक्ति को अस्पताल हेतु रेफर किया जाना है तथा यह निर्देश सभी सम्बन्धित चिकित्सालयों को भेजे जायं जो कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों का उपचार कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को विभिन्न क्षेत्रों में होम आइसोलेट किये जा रहे व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं फोलोअप हेतु चिकित्सालय चिन्हित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी यह भी निर्देश दिये कि कोविड-केयर सेन्टर में भर्ती व्यक्ति की स्वास्थ्य माॅनिटिरिंग हेतु दिन में 2 बार चिकित्सकों की विजिट कराई जाय।
बैठक में संज्ञान में लाया गया कि अधिकतर निजी चिकित्सालयों द्वारा संक्रमित व्यक्तियों को कोविड केयर सेन्टर हेतु अनावश्यक रूप से रेफर किया जा रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सालयों को नोटिस प्रेषित करने तथा आईसीएमआर की गाईड लाईन के अनुसार ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्र में बनाये गये कन्टेनमेंट जोन में प्रभावी सर्विलांस व निगरानी करने तथा प्राईमरी कान्टेक्ट को हाईरिस्क मानते हुए सैंपलिंग कराने के निर्देश दिये तथा अपर जिलाधिकारियों को उक्त का विवरण जाँच करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन व्यक्तियों की सैम्पलिंग की जा रही है उनका भी निरन्तर डेटा एन्ट्री किया जाय तथा सर्विलांस किया जाय तथा जो व्यक्ति रिस्पांस नही कर रहें है उनकी पुलिस के माध्यम से जाँच कराई जाय।
जिलाधिकारी ने मैक्स, सिनर्जी, महन्त इन्द्रेश, लेहमन, कैलाश अस्पतालों में उपलब्ध बैड की संख्या का विवरण प्राप्त करने तथा अस्पतालों में आईसीयू बैड की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ए सिम्टोमेटिक पैशेन्टस (बिना लक्षण वाले संक्रमित) को सीधे कोविड अस्पताल न भेजें बल्कि पहले उनको सर्वे चैक अवस्थित तीलू रोतेली कोविड-केयर सेन्टर में रखा जाय तथा वहाँ पर तैनात चिकित्सकों की सिफारिश पर ही कोविड अस्पताल भेजा जाय।
बैठक में अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, अरविन्द पाण्डेय व जी.सी. गुणवन्त, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!